होम / बिजनेस / Airtel में इस अमेरिकी फर्म ने बेची कुछ हिस्सेदारी, क्या शेयरों पर पड़ेगा असर?

Airtel में इस अमेरिकी फर्म ने बेची कुछ हिस्सेदारी, क्या शेयरों पर पड़ेगा असर?

अमेरिकी फर्म वारबर्ग पिंकस की सहायक कंपनी ने भारती एयरटेल में अपनी कुछ हिस्सेदारी खुले बाजार में बेच दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) जब 3 जुलाई यानी सोमवार को खुलेगा, तो एयरटेल (Airtel) के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसकी वजह है अमेरिका की वैश्विक इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) द्वारा उठाया गया एक कदम. दरअसल, इस कंपनी ने भारती एयरटेल  (Bharti Airtel) में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच दी है. वारबर्ग पिंकस ने ओपन मार्केट में इस दिग्गज टेलीकॉम कंपनी ने 1649 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. आमतौर पर इस तरह के फैसलों का संबंधित कंपनी के शेयरों पर असर पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. 

इतनी % है हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Warburg Pincus की सहयोगी कंपनी लियोन मीडो इनवेस्टमेंट (Lion Meadow Investment) ने ये सौदा किया है. लियोन मीडो ने 1.90 करोड़ शेयरों की 1,649.20 करोड़ रुपए में बिक्री की है, जो एयरटेल में इसकी 0.32 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. Airtel के इन शेयरों को एक दूसरी अमेरिकी कंपनी ने खरीदा है. यूएस की वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी कैपिटल ग्रुप के फंड्स और सहयोगियों ने लियोन मीडो से इन शेयरों को खरीदा है.

स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग
एयरटेल के शेयरों पर इस डील का कुछ न कुछ असर देखने को मिल सकता है. वैसे, बता दें कि एयरटेल द्वारा चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने एयरटेल स्टॉक पर ओवरवेट की रेटिंग प्रदान की थी. उसने कहा था कि 4G और पोस्टपेड ग्राहकों की संख्या में मजबूती नजर आ रही है. नतीजों की बात करें, तो भारती एयरटेल ने अपने कंसोलिडेट रिवेन्यू में इजाफा दर्शाया था. कंपनी ने सालाना आधार पर इसमें करीब 14.3% की बात कही थी. वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट 3006 करोड़ रुपए रहा था.

ऐसा रहा है शेयर का हाल
एयरटेल के शेयर इस हफ्ते करीब 3% ऊपर चढ़े हैं. शुक्रवार को यह 0.89% की बढ़त के साथ 880 रुपए पर बंद हुए थे. इसके पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने 4.12% और एक महीने में 6.29% का रिटर्न दिया है. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 30.67% पहुंच गया है.  पिछले साल 14 जुलाई को एयरटेल का शेयर 628.75 रुपए पर था, जो इसका 52 वीक का का निचला स्तर है. फिलहाल, इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 888.75 रुपए है, जिसके ये बेहद करीब पहुंच गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

25 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

39 minutes ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

51 minutes ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

5 hours ago

बड़ी खबरें