होम / बिजनेस / ये स्मॉलकैप कंपनी Investors को दे रही है ऐसा रिटर्न गिफ्ट, सुनकर आ जाएगा मजा

ये स्मॉलकैप कंपनी Investors को दे रही है ऐसा रिटर्न गिफ्ट, सुनकर आ जाएगा मजा

यदि आपने वी.आर. फिल्म्स एंड स्टूडियोज के शेयरों में निवेश किया है, तो कंपनी आपको शानदार तोहफा देने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टेड कंपनियां समय-समय पर डिविडेंड या बोनस शेयर के रूप में अपने इन्वेस्टर्स को रिटर्न गिफ्ट देती रहती हैं. अब वी.आर. फिल्म्स एंड स्टूडियोज (VR Films and Studios) ने भी कुछ ऐसा ही किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मॉलकैप कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 7:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है. यानी कि अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है, तो आपको 7 बोनस शेयर मिलेंगे. वी.आर. फिल्म्स एंड स्टूडियोज के इस ऐलान से निवेशकों में खुशी का माहौल है.   

आज भी बढ़त कायम
वी.आर. फिल्म्स एंड स्टूडियोज (VR Films and Studios) के शेयरों में 4 दिनों तक अपर सर्किट लगा और आज भी ये बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस कंपनी के स्टॉक 3.86% की उछाल के साथ 350.20 रुपए पर पहुंच चुके थे. हालांकि, इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 600 रुपए है. यानी वहां तक पहुंचने के लिए इसे अभी लंबा सफर तय करना है. बता दें कि वी.आर. फिल्म्स एंड स्टूडियोज के शेयर 17 जुलाई 2023 को BSE पर 305.90 रुपए पर ओपन हुए थे और आज ये 350.20 रुपए पर पहुंच गए हैं.

बेहतर हो रही बैलेंसशीट
पिछले 3 साल में वी.आर. फिल्म्स एंड स्टूडियोज के शेयरों में बिजली सी तेजी आई है. कंपनी के शेयर 13 अगस्त 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 62.50 रुपए की कीमत पर उपलब्ध थे. 20 जुलाई 2023 को यह 350.20 रुपए के लेवल पर आ गए हैं. कंपनी की बैलेंसशीट भी बेहतर हो रही है. जनवरी-मार्च 2023 तिमाही में इसका रिवेन्यु 6.29 करोड़ था और कंपनी को 1.14 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था. ये कंपनी फिल्म, टेलीविज़न, OTT, एजुकेशन और डिजिटल इंडस्ट्री के लिए डबिंग और फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशन प्रदान करती है. कंपनी को इस सेक्टर में 20 सालों का अनुभव है और अब तक 50,000 घंटों से ज्यादा की डबिंग कर चुकी है. वी.आर. फिल्म्स एंड स्टूडियोज के पास राइटर्स, आर्टिस्ट, डायरेक्टर, साउंड रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग इंजीनियर्स की टीम है. कंपनी के मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में करीब 75 डबिंग स्टूडियो हैं.  

क्या होता है बोनस शेयर?
जब कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों को जारी करती हैं, तो उसे डिविडेंड कहते हैं और बचा हुआ मुनाफा अपने पास रख लेती हैं. इसे बचे हुए मुनाफे को ही बाजार की भाषा में Retained Earning कहा जाता है. कई सालों तक मुनाफा कमाने के बाद जब किसी कंपनी की Retained Earning बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो उसमें से कुछ हिस्से को कंपनी शेयर में तब्दील कर देती है और अपने शेयरहोल्डर्स में बांट देती है. इन शेयरों को ही बोनस शेयर कहा जाता है. आसान शब्दों में कहें तो कई बार कंपनियां शेयर मार्केट में अपने शेयरधारकों को फ्री में ही शेयर बांटती हैं, उसे ही बोनस शेयर कहते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago