होम / बिजनेस / Vodafone Idea इस दिन लॉन्च करेगी अपना FPO, इतने हजार करोड़ जुटाने का है लक्ष्य

Vodafone Idea इस दिन लॉन्च करेगी अपना FPO, इतने हजार करोड़ जुटाने का है लक्ष्य

एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि बोर्ड ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी, गुजरात के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) को अपनाने और दाखिल करने को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आदित्य बिरला ग्रुप से जुड़ी कंपनी Vodafone-Idea इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच कंपनी की ओर से FPO लाने का ऐलान किया गया है. इसके जरिए कंपनी की ओर से 18 हजार करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कंपनी की ओर से कहा गया है कि अगले हफ्ते Vodafone Idea अपना 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) लॉन्च करेगी. वोडाफोन आइडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को खुलेगा और 22 अप्रैल को बंद होगा. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एंकर निवेशक ऑफर को 16 अप्रैल को मंजूरी दी जाएगी.

45,000 करोड़ जुटाएगी कंपनी 

वोडाफोन आइडिया के एफपीओ को कंपनी के बोर्ड की ओर से 27 फरवरी को 20,000 करोड़ रुपये इक्विटी के जरिए जुटाने की मंजूरी मिली थी. कंपनी की ओर से प्रीफेंसियल शेयर के जरिए प्रमोटर ओरियाना इन्वेस्टमेंट पीटीई लिमिटेड से 2,075 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. ये कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप से जुड़ी हुई है. वोडाफोन आइडिया की ओर से 45,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई गई है. इसमें से 20,000 करोड़ रुपये इक्विटी के जरिए जुटाए जाएंगे. वहीं, 25,000 करोड़ रुपये की राशि डेट के जरिए जुटाई जाएगी.

Maldives का मोह जगाने की कोशिश, रूठे Bharat को मनाने में जुटी मुइज्जू सरकार

क्या होगा प्राइस बैंड?

वोडाफोन आइडिया के FPO के लिए प्राइस बैंड और डिस्काउंट पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए कंपनी की पूंजी जुटाने वाली समिति शुक्रवार को बैठक करने वाली है. इसके बाद इसकी घोषणा की जा सकती है. खबर मिली है कि वोडाफोन आइडिया आगामी 15 अप्रैल से ऑफर के समापन तक रोड शो का आयोजन करेगी और निवेशकों/विश्लेषकों के साथ बातचीत करेगा.

IPO और FPO में क्या है फर्क?

शेयर बाजार में IPO और FPO के बारे में खूब चर्चा होती है. इनीशियल पब्लिक ऑफर या आईपीओ तो उस कंपनी का आता है जिसके शेयर पहले से शेयर बाजारों में लिस्टेड नहीं है. जबकि फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर या एफपीओ एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक कंपनी, जो पहले से ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध है, निवेशकों या मौजूदा शेयरधारकों, आम तौर पर प्रमोटरों को नए शेयर जारी करती है. कंपनी इन शेयरों के इश्यू के जरिए अतिरिक्त फंड जुटाती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

59 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

59 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago