होम / बिजनेस / पुलिस जांच में बढ़ सकती है विवेक बिंद्रा की परेशानी, ये पहलू बन सकता है परेशानी 

पुलिस जांच में बढ़ सकती है विवेक बिंद्रा की परेशानी, ये पहलू बन सकता है परेशानी 

पत्‍नी से हुई मारपीट के मामले में पुलिस जांच कर रही है और माना जा रहा है पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मामले में धाराओं में इजाफा कर सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पत्‍नी से मारपीट करने के आरोप में फंसे मोटिवेशनल स्‍पीकर विवेक बिंद्रा आने वाले दिनों में परेशानी में घिर सकते हैं. नवविवाहिता पत्‍नी से मारपीट के मामले में पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मामले में नई धाराओं को जोड़ सकती है. विवेक बिंद्रा की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था कि एक ओर जहां वो पत्‍नी से मारपीट करने के बाद पुलिस जांच में फंस गए वहीं संदीप माहेश्‍वरी ने भी उनकी कंपनी के खिलाफ एक बड़ा खुलासा करके उनकी परेशानियों को बढ़ा दिया था. 

आखिर क्‍या बढ़ सकती है परेशानी? 
विवेक बिंद्रा की नवविवाहिता पत्‍नी यानिका ने उनके खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है. उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस जांच के सिलसिले में उनकी सोसाइटी में भी पूछताछ कर चुकी है. नोएडा पुलिस ने इस मामले में उस सीसीटीवी की भी जांच कर चुकी है जिसमें बिंद्रा पत्‍नी से जबरदस्‍ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब इस सारी जांच के बाद माना जा रहा है कि पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मामले में धाराओं में इजाफा कर सकती है. जो बिंद्रा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. 

यानिका के भाई ने दर्ज कराई थी एफआईआर
विवेक बिंद्रा की पत्‍नी यानिका ने उनके खिलाफ नोएडा सेक्‍टर 126 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. इस शिकायत में उन्‍होंने कहा था कि विवेक बिंद्रा की जब अपनी मां से बहस हो रही थी तो उस समय यानिका उनके बीच में आ गई थी. इसके बाद उन्‍होंने पहले तो यानिका को एक कमरे में बंद कर दिया उसके बाद यानिका के साथ मारपीट की थी. इस मारपीट में यानिका को काफी चोट आ गई थी. 

आखिर कौन हैं विवेक बिंद्रा? 
विवेक बिंद्रा एक मोटिवेशनल स्‍पीकर हैं. वो यूट्यूब पर मोटिवेशनल स्‍पीच देते हैं. उनके इस चैनल से करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं. विवेक बिंद्रा Bada Business Pvt Ltd के फाउंडर और सीईओ हैं. वो यूट्यूब पर अपने चैनल Mr.VivekBindra पर बिजनेस और मार्केटिंग के बारे में बताते हैं. उनके इस चैनल पर 21.4 मिलियन सब्‍सक्राइबर हैं. उनके स्‍पीच को इतना प्रभावशाली माना जाता है कि वो हर महीने इससे 80 लाख रुपये कमाते हैं. सिर्फ यूट्यूब ही नहीं फेसबुक इंस्‍टा और दूसरे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर उनके करोड़ों फॉलोवर हैं. 

ये भी पढें: Mahadev App: दुबई में खूब कर ली मौज, अब भारतीय जेल में कटेंगी सौरभ चंद्राकर की रातें!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

17 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.