✕

होम / बिजनेस / Vedanta शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी: हर शेयर पर मिलेगा 700% डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट घोषित

Vedanta शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी: हर शेयर पर मिलेगा 700% डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट घोषित

Vedanta का यह डिविडेंड निवेशकों को राहत देने के साथ कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयरहोल्डर वैल्यू को प्राथमिकता देने की रणनीति को भी दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

माइनिंग और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांत लिमिटेड (Vedanta Ltd) ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 18 जून 2025 को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड के रूप में प्रति शेयर 7 रुपये (700%) देने का ऐलान किया है. यह डिविडेंड 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा.

₹2,737 करोड़ का कुल डिविडेंड भुगतान

वेदांत द्वारा बीएसई को दी गई फाइलिंग के अनुसार, इस डिविडेंड भुगतान से कंपनी पर कुल 2,737 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इस घोषणा से वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड, जिसकी वेदांत में 56.38% हिस्सेदारी है, को 1,543 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी.

रिकॉर्ड डेट 24 जून 2025 तय

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 24 जून 2025 तय की गई है. डिविडेंड का भुगतान नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में किया जाएगा. बता दें, वेदांत को देश की हाई डिविडेंड देने वाली कंपनियों में गिना जाता है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने कुल 43.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था. इस अवधि में वेदांत ने शेयरधारकों को कुल 17,000 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया, जिससे इसकी डिविडेंड यील्ड लगभग 12% रही.

हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचकर मिले ₹3,023 करोड़

इस डिविडेंड घोषणा के साथ ही वेदांत ने अपनी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc) में 1.6% हिस्सेदारी भी बेच दी है. इस सौदे से कंपनी को 3,023 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी प्राप्त हुई है, जिससे कंपनी की बैलेंस शीट और मजबूत होने की उम्मीद है.

मार्च तिमाही में ₹3,483 करोड़ मुनाफा

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में वेदांत लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 154.4% बढ़कर ₹3,483 करोड़ हो गया. कंपनी ने बताया कि यह बढ़त उच्च उत्पादन मात्रा और कम लागत के चलते हासिल हुई है. वहीं, इसी अवधि में कंपनी की नेट सेल्स 13.9% बढ़कर ₹40,455 करोड़ पहुंच गई, जबकि अन्य आय 30.3% की बढ़त के साथ ₹761 करोड़ रही.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.