होम / बिजनेस / अपने प्लान पर तेजी से आगे बढ़ी Vedanta, कुल कर्ज में की 1 बिलियन डॉलर्स की कमी!
अपने प्लान पर तेजी से आगे बढ़ी Vedanta, कुल कर्ज में की 1 बिलियन डॉलर्स की कमी!
प्रेस रिलीज में कंपनी ने बताया है कि Vedanta ने मात्र 14 महीनों के अन्दर ही अपने वादे के 75% लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
Vedanta resources के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने अप्रैल 2023 में बाकी सभी मैच्योर लोन्स और बॉन्ड्स का भुगतान कर दिया है जिसकी बदौलत कंपनी के कुल कर्ज में 1 बिलियन डॉलर्स की कमी देखने को मिली है. कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा है कि इस भुगतान के साथ ही Vedanta ने कुल 4 बिलियन डॉलर्स के कर्ज कम करने के अपने प्लान में से 3 बिलियन डॉलर्स जितना कर्ज कम कर लिया है.
कुल कर्ज में आई इतनी कमी
फरवरी 2022 में Vedanta ने कहा था कि आने वाले तीन सालों में कंपनी अपने कुल कर्ज में 4 बिलियन डॉलर्स की कमी करना चाहती है. जारी की गयी प्रेस रिलीज में कंपनी ने बताया है कि Vedanta ने मात्र 14 महीनों के अन्दर ही अपने वादे के 75% लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है. हाल ही में चुकाए गए कर्ज के बाद कंपनी का कुल कर्जा 6.8 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गया है जो मार्च 2023 के अंत में 7.8 बिलियन डॉलर्स होता था. आपकी जानकारी के लिए बता दें मार्च 2022 में कर्ज की यह राशि 9.7 बिलियन डॉलर्स हुआ करती थी.
और जल्दी उतरेगा Vedanta का कर्जा?
कंपनी ने आज प्रेस रिलीज में बयान देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 24 के बैलेंस के दौरान हमारे वर्ल्ड क्लास एसेट बेस की मजबूत ऑपरेशनल परफॉरमेंस और चीजों के बढ़ते हुए दामों की बदौलत Vedanta को अपना कर्ज उतारने में सहायता मिलेगी. हाल ही में 28 मार्च को भारतीय मार्केट में लिस्टेड कंपनी Vedanta ने वित्त वर्ष 23 के पांचवें अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की घोषणा की थी. कंपनी ने कहा था कि वह हर इक्विटी शेयर पर 20.50 रुपये के डिविडेंड का भुगतान करेगी. कुल मिलाकर यह रकम 7621 करोड़ रुपये के आस-पास पहुंच जाती है.
यह भी पढ़ें: भारत सरकार लायी नया प्रोग्राम, देश की Pharma Industry को मिलेगी मजबूती!
टैग्स