होम / बिजनेस / जल्द आएगा Valiant Laboratories IPO, जानिए कब होगा लॉन्च और लिस्ट?

जल्द आएगा Valiant Laboratories IPO, जानिए कब होगा लॉन्च और लिस्ट?

ऑफर में शामिल एंकर बुक को IPO जारी करने से एक दिन पहले यानी 26 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फार्मास्यूटिकल कंपनी वैलिएंट लैबोरेट्रीज (Valiant Laboratories) जल्द ही अपना IPO लाने जा रही है. कंपनी ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि 27 सितंबर को कंपनी द्वारा अपना IPO जारी किया जा सकता है. कंपनी  इस IPO द्वारा 1.09 करोड़ इक्विटी शेयरों को जारी करेगी. 

कब लॉन्च होगा IPO?
कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाले ये शेयर OFS (ऑफर फॉर सेल) का हिस्सा नहीं होंगे. ऑफर में शामिल एंकर बुक को IPO जारी करने से एक दिन पहले यानी 26 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि वैलिएंट लैबोरेट्रीज के IPO की एंकर बुक, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) का ही एक हिस्सा होगी. कंपनी द्वारा IPO को 27 सितंबर को खोला जाएगा और इन्वेस्टर्स 3 अक्टूबर तक इस IPO को सबस्क्राइब कर सकते हैं.

Valiant Laboratories के IPO का उद्देश्य 
कंपनी द्वारा इस IPO के माध्यम से इकट्ठा किए गए पैसों का इस्तेमाल कुछ विशेष केमिकल्स के उत्पादन के लिए और इनका निर्माण करने के लिए एक फैक्ट्री लगाने के लिए भी किया जाएगा. यह फैक्ट्री गुजरात के भरूच नामक जिले में स्थापित की जाएगी और इसकी देखरेख Valiant Advanced Sciences के द्वारा की जाएगी. आपको बता दें कि यह कंपनी भी वैलिएंट लैबोरेट्रीज (Valiant Laboratories) की ही एक शाखा है. इसके अलावा IPO से इकठ्ठा हुआ बाकी के पैसों का इस्तेमाल अन्य प्रकार की कॉर्पोरेट जरूरतें पूरी करने के लिए भी किया जाएगा. 

कंपनी का प्रदर्शन
वैलिएंट लैबोरेट्रीज (Valiant Laboratories) ने वित्त वर्ष 23 के दौरान 29 करोड़ रूपए के प्रॉफिट की जानकारी दी थी. आपको बता दें कि वित्त वर्ष 22 के दौरान कंपनी को 27.5 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था. दोनों वर्षों में हुए प्रॉफिट की तुलना करने पर पता चलता है कि वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी को अपने प्रॉफिट में 5.5% का उछाल देखने को मिला है. इतना ही नहीं ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में भी वृद्धि देखने को मिलती है. सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 14.5% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी की कमाई 333.9 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई थी. 

यह भी पढ़ें: RR Kabel Listing: 14% प्रीमियम पर लिस्ट हुई कंपनी, क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

12 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

13 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.