होम / बिजनेस / UP में विकास के लिए 25 नई पॉलिसी शुरू की गईं: योगी आदित्यनाथ
UP में विकास के लिए 25 नई पॉलिसी शुरू की गईं: योगी आदित्यनाथ
अगले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जाएगी, सरकार को उम्मीद है कि कई बड़ी कंपनियां प्रदेश में निवेश कर सकती हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
यूपी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की दिल्ली में शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी मौजूद रहे. फरवरी में होने वाली ग्लोबल समिट के लिए दिल्ली में हो रहे इस कार्यक्रम में कई देशाों के राजदूत और कई कंपनियों के प्रमुख भी मौजूद रहे। इस मौके पर यूपी के सीएम ने कर्टेन रेजर की शुरुआत की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं. विश्व स्तरीय ढाचा देने के लिए एक माहौल भी बनाने में कामयाबी हासिल की है. राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. अगले पांच सालों में राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है और इस पर तेजी से काम चल रहा है. अब तक हम 40 देशों से संपर्क कर चुके हैं, जिसमें से 21 देशों ने समिट में शामिल होने पर अपनी सहमति दी है. यूपी सरकार ने आईटी डेटा सेंटर, टूरिज्म सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश लाने के लिए 25 पॉलिसी बनाई गई हैं.
इस मौके पर औद्योगिक विकास मंत्री गोपाल नंदी ने कहा कि एमओयू साइन करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे प्रदेश बन गया है. मेगा फूड पार्क, आईआईटी और फूड प्रोसेसिंग में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना है, जिसके लिए यूपी में पर्याप्त संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है. यहां बहुत अवसर हैं. पिछले पांच सालों में 45 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है. कानून व्यवस्था की स्थिति यूपी में काफी बेहतर है. स्मार्ट सिटी के अनुसार, हमारे शहर तेजी से विकसित हो रहे हैं.
टैग्स