होम / बिजनेस / Pizza के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, फिर भारत आ रही है ये दिग्गज US कंपनी
Pizza के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, फिर भारत आ रही है ये दिग्गज US कंपनी
अमेरिका की पिज्जा चेन Papa John’s कुछ साल पहले भी भारत में थी, लेकिन फिर उसने अपने सभी आउटलेट्स बंद कर दिए थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
पिज्जा (Pizza) के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. अमेरिका की फेमस पिज्जा चेन पापा जॉन्स (Papa John’s) भारत में फिर से एंट्री करने वाली है. पिज्जा के बढ़ते बाजार को देखते हुए पापा जॉन्स ने भारत में कई आउटलेट खोलने का फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की योजना 2033 तक भारत में 650 आउटलेट खोलने की है. इस कड़ी में पहला आउटलेट अगले साल तक बेंगलुरु में ओपन होगा. पापा जॉन्स के आने से डॉमिनोज और पिज्जा हट जैसी कंपनियों के लिए कंपीटिशन बढ़ना तय है.
2017 में हुई थी विदाई
Papa John’s ने भारत में पुन: एंट्री के लिए PJP इनवेस्टमेंट के साथ करार किया है. बता दें कि पापा जॉन्स 2006 में भारत में मौजूद थी. कंपनी ने नोएडा में पहला आउटलेट खुला था. उस समय देश के 11 शहरों में उसके 66 स्टोर्स थे, लेकिन 2017 में कंपनी ने अपने सभी आउटलेट्स बंद कर दिए. अब एक बार से यूएस की ये फेमस पिज्जा कंपनी भारत का रुख कर रही है. Papa John’s की चीफ इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट ऑफिसर अमांडा क्लार्क ने बताया कि पिज्जा चेन ने पहली बार 2005 में PJP के साथ पार्टनरशिप की थी, जब कंपनी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में विस्तार कर रही थी. PJP UAE, सऊदी अरब और जॉर्डन में 100 से ज्यादा Papa John’s के रेस्टोरेंट्स संचालित करती है. उसकी योजना 2024 में इराक में कंपनी का पहला आउटलेट खोलने की भी है.
50 देशों में मौजूदगी
Papa John’s की स्थापना 1984 में हुई थी. कंपनी का दावा है कि उसके पिज्जा में आर्टिफीशियल फ्लेवर्स और सिंथेटिक कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. कंपनी अपनी अलग-अलग तरह की टॉपिंग्स के लिए भी फेमस है. पिछले साल दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार, Papa John’s के 50 देशों में 5,700 रेस्टोरेंट्स हैं. यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पिज्जा डिलीवरी कंपनी है.
छिड़ सकती है प्राइज वॉर
पापा जॉन्स के भारत आने से यहां पहले से मौजूद अन्य कंपनियों को कड़ी प्रस्तिपर्धा का सामना करना होगा. ऐसे में प्राइज वॉर भी देखने को मिल सकती है. वहीं, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अन्य पिज्जा चेन कंपनियां भी नए स्टोर्स खोलने जा रही हैं. इसमें Dominos अगले 3 से 5 साल में 1300 नए स्टोर्स खोलेगी. मौजूदा समय में कंपनी के 387 शहरों में 1760 स्टॉर्स हैं. इसी तरह, Pizza Hut की 700नए स्टोर्स खोलने की योजना है.
टैग्स