✕

होम / बिजनेस / UPI बनेगा ग्लोबल, PayPal-NPCI मिलकर लॉन्च करेंगे नया क्रास बॉर्डर पेमेंट प्लेटफॉर्म

UPI बनेगा ग्लोबल, PayPal-NPCI मिलकर लॉन्च करेंगे नया क्रास बॉर्डर पेमेंट प्लेटफॉर्म

PayPal और NPCI की साझेदारी से भारत का UPI अब वैश्विक मंच पर कदम रखने को तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ग्लोबल पेमेंट कंपनी PayPal और भारत की नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मिलकर एक नई पहल की घोषणा की है. दोनों मिलकर ‘PayPal World’ नामक एक क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे, जो भारतीय UPI को अंतरराष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क से जोड़ेगा. यह प्लेटफॉर्म 2025 के अंत तक शुरू होने की संभावना है. चलिए इस नए प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क से UPI का जुड़ाव

यह नया सिस्टम भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को दुनियाभर के विभिन्न लोकल पेमेंट सिस्टम्स और PayPal के वैश्विक नेटवर्क से जोड़ेगा. इसका उद्देश्य भारतीय यूजर्स के लिए विदेशों में भुगतान को सरल बनाना और विदेशी व्यापारियों के लिए भारत के डिजिटल बाजार तक पहुंच बनाना है.

प्रमुख ग्लोबल कंपनियां भी साझेदार

PayPal World प्लेटफॉर्म में भारत के NPCI के अलावा ब्राजील की Mercado Pago, चीन की Tenpay Global (Tencent ग्रुप की) और PayPal की ही सहायक कंपनी Venmo जैसी प्रमुख कंपनियां भागीदार हैं. कंपनी ने कहा है कि वह भविष्य में और भी अंतरराष्ट्रीय पार्टनर्स को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ेगी.

तकनीक और सुरक्षा को प्राथमिकता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्लेटफॉर्म ओपन कॉमर्स API और क्लाउड-नेटिव टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा, जो दुनिया के कई देशों में तेजी से और बिना बाधा के काम करेगा. इसमें उन्नत सुरक्षा फीचर्स शामिल होंगे ताकि लेनदेन न केवल तेज, बल्कि सुरक्षित भी हो. यह सिस्टम डिवाइस और नेटवर्क के अनुकूल होगा, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी.

NPCI ने बताया ऐतिहासिक कदम

NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO रितेश शुक्ला ने इसे UPI को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया. उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म न केवल क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शनों को सुलभ और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि भारत के लाखों UPI यूजर्स को वैश्विक ई-कॉमर्स में भागीदारी का अवसर भी देगा.

UPI बना भारत की डिजिटल शक्ति

गौरतलब है कि आज भारत में UPI डिजिटल भुगतान का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है. देश के कुल रिटेल डिजिटल ट्रांजैक्शनों में से लगभग 85% लेनदेन UPI के जरिए होता है. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी भारत की UPI सफलता की सराहना की थी. आज UPI हर महीने 18 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करता है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा रिटेल फास्ट पेमेंट सिस्टम बन चुका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago