होम / बिजनेस / IPO लेकर कतार में खड़ी हैं ये 4 कंपनियां, पैसों का कर लें इंतजाम 

IPO लेकर कतार में खड़ी हैं ये 4 कंपनियां, पैसों का कर लें इंतजाम 

यदि आप आईपीओ में निवेश करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. आने वाले कुछ समय में 4 कंपनियों के आईपीओ आ सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ (Initial Public Offering) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. 4 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आने वाली हैं. पिछला साल आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छा रहा था और इस साल भी अब तक अधिकांश आईपीओ निवेशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. हालांकि, IPO में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहता है. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, JNK इंडिया, एक्जिकॉम टेली सिस्टम्स और एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. जबकि स्टालियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स के आईपीओ दस्तावेजों को लौटा दिया है.

पिछले साल किया था आवेदन
सेबी के पास 19 जनवरी तक मौजूदा IPO दस्तावेजों के अनुसार, बाजार नियामक ने 4 कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. इन कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज पिछले साल जून से अक्टूबर के बीच जमा कराए थे. जबकि इन कंपनियों को मंजूरी पत्र 16-19 जनवरी के बीच दिए गए. एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के आईपीओ में 1000 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें 85.57 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी होगी. इस कंपनी की स्थापना 2018 में प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी ने की थी.

इस IPO में नहीं होगा OFS
वहीं, JNK इंडिया के आईपीओ में 300 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही इसमें 84.21 लाख इक्विटी शेयर का OFS होगा. इसी तरह, एक्जिकॉम टेली सिस्टम्स के IPO में 400 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी होंगे और 74 लाख इक्विटी शेयरों का ओएफएस होगा. कंपनी में नेक्स्टवेब कम्युनिकेशंस की 71.45% हिस्सेदारी है. एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) के आईपीओ के तहत 1.1 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री होगी, लेकिन इसमें कोई ओएफएस नहीं होगा. 

आखिर क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है. सरल शब्दों में कहें तो कंपनी शेयरों के रूप में अपनी कुछ हिस्सेदार निवेशकों को बेच देती है और उससे पैसा जुटाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

11 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

11 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago