होम / बिजनेस / जून में एक बार फिर से बढ़ गई बेरोजगारी दर, गांवों की हालत सबसे ज्यादा खराबः CMIE

जून में एक बार फिर से बढ़ गई बेरोजगारी दर, गांवों की हालत सबसे ज्यादा खराबः CMIE

जून के महीने 1.3 करोड़ लोगों की नौकरी पर भी असर पड़ा है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने मंगलवार को यह डाटा जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः जून के महीने के में एक बार फिर से महंगाई दर में बढ़ोतरी हो गई है. एक बार फिर से यह 7 फीसदी के पार चली गई है. वहीं देश के गांवों में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है. जून के महीने 1.3 करोड़ लोगों की नौकरी पर भी असर पड़ा है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने मंगलवार को यह डाटा जारी किया है. 

गांवों की हालत ज्यादा खराब

CMIE की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जून माह में बेरोजगारी दर 7.8 फीसदी रही. शहरों की तुलना में गांवों की स्थिति ज्यादा खराब रही, जहां बेरोजगारी दर 8.03 फीसदी रही जो मई में 6.62 फीसदी थी. वही शहरों में भी यह 7.30 फीसदी रही जो मई की 7.12 फीसदी की तुलना में थोड़ी बढ़ गई है. गांवों में मई और जून के महीने में खेती-बाड़ी से जुड़ा कोई काम न होने के कारण इसमें इजाफा हुआ है. 

CMIE के एमडी महेश व्यास ने बताया कि यह एक नॉन लॉकडाउन महीने में सबसे बड़ी बेरोजगारी दर है. गांवों की स्थिति जुलाई से सुधर सकती है, क्योंकि तब बारिश के बाद खेतों में बुवाई शुरू हो जाएगी. हालांकि जून के महीने में 1.3 करोड़ लोगों ने नौकरी छोड़ी लेकिन बेरोजगार केवल 30 लाख लोग हुए हैं. मजदूरी करने वाले 1 करोड़ लोगों पर असर देखने को मिला है. 

2.5 करोड़ नौकरीपेशा लोगों पर असर

हालांकि नौकरीपेशा लोगों की नौकरी पर जून के महीने में असर देखने को मिला है. जून के महीने में करीब 2.5 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. सैलरी पेशा लोगों की नौकरी पर बड़ा संकट आ गया है. व्यास ने कहा कि सरकार ने आर्म्ड फोर्सेस में लोगों की ज्यादा नियुक्ति की मांग को कम कर दिया और निजी इक्विटी-वित्त पोषित नई दुनिया की नौकरियों में अवसर भी कम होने लगे. ऐसे में भगवान भी इन नौकरियों को नहीं बचा सकते. इकोनॉमी को आगे ले जाने के लिए नौकरियों की जरूरत है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

आंकड़ों में कहा गया है कि हरियाणा में बेरोजगारी की उच्चतम दर 30.6 फीसदी, राजस्थान में 29.8 फीसदी, असम में 17.2 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 17.2 फीसदी, बिहार में 14 फीसदी रही. इस हिसाब से देखा जाए तो उत्तर और पूर्वी भारत में लोगों के लिए बहुत कम नौकरियों के अवसर निकले हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

10 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

12 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

12 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

15 hours ago