होम / बिजनेस / शांत उदयपुर में चंद घंटे की अशांति टूरिज्म इंडस्ट्री को पड़ी भारी, होटलों की बुकिंग रद्द

शांत उदयपुर में चंद घंटे की अशांति टूरिज्म इंडस्ट्री को पड़ी भारी, होटलों की बुकिंग रद्द

राजस्थान के शहर उदयपुर में दो स्कूली छात्रों के झगड़े को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई. फिलहाल वहां हालात पूरी तरह सामान्य हैं.

नीरज नैयर 2 years ago

उदयपुर में स्कूली बच्चों के झगड़े के बाद हुई हिंसा पर काबू पा लिया गया है. पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों से कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की जा रही है. शुक्रवार को शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई, इसके बाद पूरे मामले को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश के तहत गाड़ियों को आग के हवाले किया गया. पुलिस-प्रशासन ने चंद ही घंटों में पूरी स्थिति को काबू में कर लिया, लेकिन ये चंद घंटे शहर की टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं.

पिछले साल टूटा रिकॉर्ड 
शांत उदयपुर में अशांति की यह घटना शुक्रवार को हुई, ऐसे में वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को यहां पहुंचने वाले पर्यटकों में से अधिकांश ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है. बड़े पैमाने पर होटलों की बुकिंग कैंसिल हुई हैं. झीलों की नगरी उदयपुर देशी-विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है. पिछले साल यहां रिकॉर्डतोड़ 19.90 लाख पर्यटक पहुंचे थे. यह आंकड़ा बीते 14 सालों में सबसे ज्यादा है. उदयपुर की अर्थव्यवस्था काफी हद तक टूरिज्म पर निर्भर है. ऐसे में यहां होने वाली हर घटना सीधे तौर पर राज्य की आर्थिक सेहत और पर्यटन से जुड़े लोगों को प्रभावित करती है.  

बड़ा करके दिखाया गया
कारोबारियों का कहना है कि शुक्रवार की घटना बच्चों के बीच का संघर्ष थी, जिसे बेवजह साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास हुआ. उनका यह भी कहना है कि नेशनल मीडिया में इस घटना को इतना बड़ा करके दिखाया कि बाहर से यहां आने वालों में खौफ निर्मित हो गया.  BW हिंदी से बातचीत में उदयपुर होटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुदर्शन देव कारोही ने कहा कि इस घटना से शहर की टूरिज्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. शनिवार-रविवार के लिए होटलों को काफी बुकिंग मिली थीं, जिनमें से अधिकांश रद्द हो गई हैं.

19 तक पीक सीजन
सुदर्शन देव कारोही ने कहा कि उदयपुर शांत रहता है. पर्यटकों को यहां किसी किस्म का कोई खतरा नहीं है. लेकिन इस तरह की घटनाओं को जिस ढंग से पेश किया जाता है, उससे टूरिस्ट में खौफ पैदा हो जाता है.  उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से 19 तारीख तक हमारे लिए पीक सीजन है. इसके अलावा, जन्माष्टमी पर भी पर्यटकों के जमावड़े की उम्मीद है. ऐसे में शुक्रवार की घटना इंडस्ट्री के लिए बड़े झटके से कम नहीं है. 

खबर देखकर न बनाएं राय
कारोही ने कहा कि दूसरे राज्यों से यहां आने वाले पर्यटक न्यूज़ चैनलों पर खबर देखकर शहर के बारे में राय कायम कर लेते हैं, जबकि कई बार असलियत काफी अलग होती है. शुक्रवार की घटना को भी काफी बड़ा करके दिखाया गया, जिसका खामियाजा हमें उठाना पड़ रहा है. उदयपुर होटल एसोसिएशन ने पुलिस-प्रशासन से गाड़ियों में आगजनी करके माहौल गर्माने वालों को तुरंत गिरफ्तार करके कड़ी सजा देने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि शहर की शांत फिजा खराब करने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

2022 में मिले थे गहरे ज़ख्म
इससे पहले, 2022 में उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की तालिबानी स्टाइल में हुई हत्या ने शहर की टूरिज्म इंडस्ट्री को गहरे जख्म दिए थे.  इस घटना के बाद होटलों की 60 से 70% बुकिंग रद्द हो गयी थी. केवल होटल इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े हर व्यक्ति को कीमत चुकानी पड़ी थी. हैंडीक्राफ्ट, टूर गाइड, टूर ऑपरेटर से लेकर कच्चे माल के आपूर्तिकर्ता तक प्रभावित हुए थे. राजस्थान के इस शहर में हर साल बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं. उदयपुर टूरिस्ट के साथ-साथ वेडिंग डेस्टिनेशन भी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago