होम / बिजनेस / HDFC Bank के शेयरों में दो बड़े निवेशकों ने लगाए करोड़ों रुपये, जानिए क्या है शेयरों का हाल?

HDFC Bank के शेयरों में दो बड़े निवेशकों ने लगाए करोड़ों रुपये, जानिए क्या है शेयरों का हाल?

HDFC बैंक में दो बड़े इंवेस्टर्स ने करीब 755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. ऐसे में अब सोमवार को शेयर मार्केट खुलते ही निवेशकों की नजर बैंक के शेयर पर बनी रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में दुनिया के दो बड़े इंवेस्टर्स ने ओपन मार्केट के जरिए करीब 755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर निवेश किया है. बता दें, जब से एचडीएफसी बैंक ने अपनी पेरेंट कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड को मर्ज किया है, तब से ही उसके शेयर में मूवमेंट नरम रहा है. 2024 की शुरुआत से अब तक एचडीएफसी बैंक के शेयर में लगातार गिरावट दर्ज हुई है. ऐसे में सोमवार यानी 7 अक्टूबर को शेयर मार्केट खुलते ही निवेशकों की नजर इसके शेयर पर बनी रहेगी. चलिए जानते हैं बैंक के शेयर खरीदने वाले ये इनवेस्टर्स कौन हैं और इन्होंने कितने शेयर खरीदे है?

इन कंपनियों ने खरीदे शेयर 
एचडीएफसी बैंक में स्टेनली (Morgan Stanley) और सिटी ग्रुप (Citigroup) ने 755 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. हालांकि इसके लिए दोनों कंपनियों ने ओपन स्टॉक मार्केट में डील की, यानी इन्होंने कंपनी में सीधे निवेश नहीं किया है, बल्कि एचडीएफसी बैंक के शेयर्स को शेयर मार्केट से खरीदा है.  

इतने शेयर्स का हुआ सौदा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर मौजूद डेटा के अनुसार अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मॉर्गन स्टेनली और सिटी ग्रुप ने अपनी अलग-अलग एंटटीज के जरिए एचडीएफसी बैंक के 43.75 लाख शेयर खरीदे हैं. ये सौदा 1,726.29 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ है. इस तरह इस बल्क डील की टोटल वैल्यू 755.29 करोड़ रुपये बैठती है. इन दोनों ही कंपनियों को ये शेयर इसलिए मिले, क्योंकि बीएनपी परिबा की इकाई बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट ने इतने ही शेयर 1,726.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अलग-अलग बल्क डील में बेचे हैं. बीएनपी परिबास एक इंवेस्टमेंट बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है. बता दें, बीएनपी परिबास ने पिछले हफ्ते भी एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी कम की थी. तब कंपनी ने एचडीएफसी बैंक के 543.27 करोड़ रुपये के शेयर्स को ऑफलोड किया था.

एचडीएफसी बैंक के शेयर का हाल
एचडीएफसी बैंक में मॉर्गन स्टेनली और सिटी ग्रुप के निवेश करते ही इसके शेयर में शुक्रवार को पॉजिटिव ट्रेंड दिखा. हालांकि बाद में शेयर में गिरावट देखी गई और इसका शेयर में 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,656.80 रुपये पर बंद हुआ. अब सोमवार को निवेशकों को नजर इस शेयर पर बनी रहेगी. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago