होम / बिजनेस / ट्रंप की टैरिफ नीति से अमेरिका को होने वाला भारतीय निर्यात 40-50% तक घट सकता है: GTRI

ट्रंप की टैरिफ नीति से अमेरिका को होने वाला भारतीय निर्यात 40-50% तक घट सकता है: GTRI

GTRI की चेतावनी के अनुसार, यह टैरिफ नीति भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, खासकर ऐसे समय में जब भारत वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में एक नई खटास उभरती दिख रही है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का आदेश जारी कर दिया है. इससे कुल शुल्क दर 50% तक पहुंच गई है, जिसका सीधा असर भारतीय निर्यात पर पड़ेगा. व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक, इस फैसले से अमेरिका को होने वाला भारतीय निर्यात 40 से 50 प्रतिशत तक घट सकता है. GTRI (ग्लोबल ट्रेड एंड रिसर्च इनिशिएटिव) ने इस कदम को न केवल अनुचित, बल्कि दोहरा मापदंड अपनाने वाला बताया है.

किन क्षेत्रों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव?

GTRI के मुताबिक, जो श्रेणियां सबसे अधिक प्रभावित होंगी, उनमें शामिल हैं:

- ऑर्गेनिक केमिकल्स (जैविक रसायन)
- बुने हुए वस्त्र और तैयार परिधान
- तैयार किए गए टेक्सटाइल और घरेलू उपयोग की वस्तुएं
- कालीन
- रत्न और आभूषण
- मशीनरी
- फर्नीचर और गद्दे

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन उत्पादों पर टैरिफ बढ़ने से अमेरिकी बाजार में भारतीय सामानों की कीमतें बहुत अधिक हो जाएंगी, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता घटेगी.

अमेरिका के फैसले को GTRI ने बताया 'दोहरा मापदंड'

GTRI ने अमेरिका के इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे पाखंडी करार दिया है. थिंक टैंक ने कहा कि अमेरिका अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ रूस से व्यापार को लेकर चयनात्मक रवैया अपना रहा है. GTRI के अनुसार, वर्ष 2024 में चीन ने भारत की तुलना में कहीं अधिक रूसी तेल का आयात किया, फिर भी उसे इस तरह की सजा नहीं दी गई.

राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया कार्यकारी आदेश

व्हाइट हाउस ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने वाला कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इससे कुल शुल्क दर 50% तक पहुंच गई है. यह निर्णय अमेरिका की उस निष्कर्ष के बाद आया है कि भारत प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूसी संघ से तेल का आयात जारी रखे हुए है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने आदेश में कहा, "मुझे यह ज्ञात हुआ है कि भारत सरकार वर्तमान में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ से तेल का आयात कर रही है. इसलिए, लागू कानूनों के अनुसार, अमेरिका में भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% की अतिरिक्त शुल्क दर लगाई जाएगी." यह नया टैरिफ आदेश जारी होने के 21 दिनों के भीतर लागू हो जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

10 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

11 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

14 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

15 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

16 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

10 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

11 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

13 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

14 hours ago