होम / बिजनेस / भरी जेब वाली मुस्कान की है चाहत, तो आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!
भरी जेब वाली मुस्कान की है चाहत, तो आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!
स्टॉक मार्केट में आज तेजी रहेगी या नहीं, इसका सटीक अनुमान तो मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में जरूर तेजी के संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही तेजी बुधवार को प्रभावित दिखाई दी. कारोबार की समाप्ति पर BSE सेंसेक्स 33.01 अंकों की कमजोरी के साथ 65444.04 और NSE निफ्टी 9.05 अंकों की बढ़त के साथ 19398.50 के स्तर पर बंद हुआ. इस दौरान, BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहली बार 300 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया. अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इनमें तेजी के हैं संकेत
सबसे पहले MACD के रुझानों पर नजर डालते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज BHEL, HDFC Bank, Indiabulls Housing Finance, ITC, RCF और Nuvoco Vistas में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में कमाई की गुंजाइश मौजूद है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि निवेश का फैसला सोच-समझकर और किसी एक्सपर्ट से परामर्श से बाद ही लें, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के अधीन रहता है. इसके अलावा, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का भी रुख दर्शाया है. मंदी वाले शेयरों में Godrej Properties Ltd, Can Fin Homes, ICICI Prudential Life और Mazagon Dock Shipbuilders शामिल हैं.
इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों की भी बात कर लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में BHEL का भी नाम शामिल है. इस सरकारी कंपनी का शेयर कल 7.19% की उछाल के साथ 93.15 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में इसमें 9.52% की तेजी आई है, यानी ये शेयर लगातार निवेशकों को खुश कर रहा है और यही वजह है कि इसमें मजबूत खरीदारी दिखाई पड़ रही है. भेल के अलावा, MRPL, Motherson Sumi, Karnataka Bank और Bajaj Auto के प्रति भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. Karnataka Bank का शेयर तो कल अपने निवेशकों को 6.88% का रिटर्न देकर 201.25 रुपए पर पहुंच गया. पिछले 5 कारोबारी दिनों में इसने 26.81% का शानदार रिटर्न दिया है.
इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. विमानन कंपनी Jet Airways के साथ-साथ HMA Agro Industries, Cell Point और BEML Land Assets के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी कम होती नजर आ रही है.
टैग्स