✕

होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है फायदेमंद, बाजार में दिखे तेजी के संकेत

आज इन शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है फायदेमंद, बाजार में दिखे तेजी के संकेत

बुधवार को BSE का सेंसेक्स 166.26 अंक गिरकर 80,543.99 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 75.35 अंक गिरावट के साथ 24,574.20 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बीते बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती देखी गई. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों को स्थिर रखा, जिससे निवेशकों को निराशा हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 166.26 अंक यानी 0.21% गिरकर 80,543.99 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 80,448.82 अंक के निचले स्तर तक पहुंचा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 75.35 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 24,574.20 पर बंद हुआ.

कई प्रमुख शेयर गिरे

कल सेंसेक्स में शामिल कई दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. इनमें सन फार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टीसीएस जैसे शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. हालांकि गिरावट के बीच कुछ कंपनियों के शेयरों ने सकारात्मक प्रदर्शन किया. इनमें एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी देखी गई.

आज इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी का रुख देखने को मिल रहा है. Godfrey Philips, Sarda Energy और Kirloskar Oil जैसे शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. इसके अलावा Waaree Energies, Reliance Power, Gujarat Fluorochemicals और ITI Ltd के शेयरों में भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं. यह सभी संकेत करते हैं कि इन स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है.

इन स्टॉक्स से बनाएं दूरी

MACD इंडिकेटर के अनुसार कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. Transformers & Rectifiers, Bosch, Balkrishna Industries, Redington, CCL Products, Welspun India और PG Electroplast जैसे स्टॉक्स में गिरावट की संभावना जताई गई है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के अच्छे संकेत हैं, जबकि कुछ में मंदी का दौर शुरू हो सकता है. निवेशकों को सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद ही किसी भी स्टॉक में निवेश करना चाहिए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

26 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago