होम / बिजनेस / वर्कफोर्स की कमी को पूरा करने के लिए Canada ने उठाया ये कदम, ऐसे मिलेगा फायदा 

वर्कफोर्स की कमी को पूरा करने के लिए Canada ने उठाया ये कदम, ऐसे मिलेगा फायदा 

कनाडा ने वर्कफोर्स की कमी से जूझ रहे इंजीनियरिंग से जुड़े सेक्टर्स के लिए अपनी ग्लोबल टैलेंट स्ट्रीम में बदलाव किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कनाडा ने ऐसे पांच नए इंजीनियरिंग ऑक्यूपेशंस की पहचान की है, जो देश में श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले हफ्ते, एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल डेवलपमेंट कनाडा (ESDC) ने ग्लोबल टैलेंट स्ट्रीम (GTS) में एलिजेबल ऑक्यूपेशंस की सूची का विस्तार किया है. 

क्या है GTS का उद्देश्य
ग्लोबल टैलेंट स्ट्रीम (GTS)कुछ कुशल श्रमिकों को आवेदन करने के दो सप्ताह के भीतर वर्क परमिट प्राप्त करने की अनुमति देता है. इसका उद्देश्य इनोवेटिव कंपनियों को यह सुनिश्चित करने में मदद करना है कि वे ऐसे अत्यधिक स्किल्ड टैलेंट तक पहुंच सकें, जिनकी उन्हें जल्दी जरूरत है. जिन ऑक्यूपेशन को टैलेंट स्ट्रीम में जोड़ा गया है उसमें, सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर, माइनिंग इंजीनियर, एरोस्पेस इंजीनियर और कंप्यूटर इंजीनियर (सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और डिजाइनरों को छोड़कर) शामिल हैं.

2 हफ्ते में प्रोसेस जरूरी
बता दें कि ग्लोबल टैलेंट स्ट्रीम में आने वाले ऑक्यूपेशंस के लिए वर्क-परमिट के आवेदनों (और अस्थायी निवासी वीजा, यदि लागू हो) को दो हफ्ते में प्रोसेस करना होता है. यह कनाडा के अस्थायी विदेशी कामगार कार्यक्रम का हिस्सा है. ग्लोबल टैलेंट स्ट्रीम के तहत, श्रमिकों की दो नई श्रेणियों को अब वर्क परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता से छूट दी गई है. क्योंकि कनाडा सरकार चाहती है कि कंपनियां बिना किसी परेशानी के टैलेंटेड कर्मचारियों की भर्ती कर सकें. 

सरकार से इन्हें मिली है छूट
जिन श्रेणियों को वर्क परमिट से छूट दी गई है, उसमें निम्न शामिल हैं: NOC के स्किल टाइप 0 या स्किल लेवल A ऑक्यूपेशंस में अत्यधिक कुशल श्रमिक वर्क परमिट प्राप्त किए बिना छह महीने की अवधि में 15 दिनों के लिए या 12 महीने की अवधि में 30 दिनों के लिए काम करने के लिए कनाडा में प्रवेश कर सकते हैं. इसी तरह, सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित डिग्री-अनुदान संस्थान या संबद्ध शोध संस्थान में रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले शोधकर्ता वर्क परमिट की आवश्यकता के बिना 12 महीने की अवधि में 120 दिनों के लिए कनाडा आ सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

3 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

42 minutes ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

3 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

4 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

42 minutes ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

3 minutes ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.