होम / बिजनेस / इस महिला को मिली Invest India के CEO की कमान, सामने होंगी ये चुनौती
इस महिला को मिली Invest India के CEO की कमान, सामने होंगी ये चुनौती
इंवेस्ट इंडिया (Invest India) की कमान मौजूदा रूप में मनमीत के नंदा संभाल रही थी. उन्हें इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी मार्च 2023 में दी गई थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत में नए निवेशकों को सुविधा देने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से बनाए गए Invest India, की कमान निवृत्ति राय के हाथों में आ गई है. उन्हें इस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. निवृत्ति राय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं. निवृत्ति राय इंटेल में एक ग्लोबल बिजनेस और प्रौद्योगिकी लीडर के रूप में 29 वर्षों तक काम करने के बाद इन्वेस्ट इंडिया में शामिल हुईं हैं. उन्होंने पिछले 7 वर्षों से भारत में इंटेल के विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कंट्री हेड के रूप में इंटेल इंडिया (Intel India) का नेतृत्व किया है.
Intel में उनके पास थी क्या जिम्मेदारी
इंटेल इंडिया (Intel India) में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम तंत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम और विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वह विभिन्न औद्योगिक निकायों और सरकारी समितियों में नेतृत्व कर चुकी हैं. उनके पास उद्योग संघों, व्यापारिक नेताओं और सरकारी नेताओं के साथ मिलकर काम करने का व्यापक अनुभव है.
क्या करता है इंवेस्ट इंडिया?
इंवेस्ट इंडिया को भारत सरकार ने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम सहित सरकार के कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया है. इसके तहत अलग-अलग परियोजनाओं की निगरानी की जाती है और प्रधान मंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन सलाहकार परिषद जैसे कार्यक्रमों पर नजर रखी जाती है. इन्वेस्ट इंडिया (Invest India) सरकार के दृष्टिकोण को क्रियान्वित करने के लिए निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ उठाता है, जिसमें उच्च स्तर की पारदर्शिता, नैतिकता और कॉर्पोरेट प्रशासन शामिल हैं.
कौन-कौन है इसके बोर्ड में शामिल?
इन्वेस्ट इंडिया (Invest India) के बोर्ड में अध्यक्ष DPIIT के सचिव राजेश कुमार सिंह , बोर्ड के अन्य सदस्यों में पी.के.त्रिपाठी, सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय, आरती भटनागर, अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार, DPIIT, मोहम्मद नूर रहमान शेख, संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, आनंद महिंद्रा, चेयरपर्सन, महिंद्रा ग्रुप, पंकज आर. पटेल, चेयरपर्सन, कैडिला हेल्थकेयर, अंबुजा नेवतिया समूह के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन नेवतिया, रेखा एम. मेनन, चेयरपर्सन एवं वरिष्ठ एमडी, एक्सेंचर, देबजानी घोष, अध्यक्ष, नैसकॉम और चंद्रजीत बनर्जी, महानिदेशक, सीआईआई मौजूद हैं.
टैग्स