होम / बिजनेस / इस नामी कंपनी का कम हुआ मुनाफा, 14 साल में सबसे खराब परफॉरमेंस 

इस नामी कंपनी का कम हुआ मुनाफा, 14 साल में सबसे खराब परफॉरमेंस 

दरअसल कोरोना के समय में तो अचानक तकनीकी उपकरणों की डिमांड बढ़ गई थी लेकिन लॉकडाउन खत्‍म होते ही डिमांड कम हो गई. इसने भी कंपनी को काफी नुकसान पहुंचाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया में एक ओर जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां ले ऑफ कर रही हैं तो कुछ कंपनियां वीआरएस लाकर अपनी मैनपॉवर को कम कर रही हैं. सभी दरअसल ये सब इसलिए कर रही हैं क्‍योंकि उनका मानना है कि आगे समय कठिन रहने वाला है. इसी समय में दुनिया भर की नामी इलेक्‍ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग वैश्विक वित्तीय संकट के बीच अपने सबसे कम मुनाफे की ओर बढ़ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के सेमीकंडक्‍टर डिवीजन में नुकसान के कारण मांग में तेज मंदी के चलते कंपनी को नुकसान हुआ है. 

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में कमी की आशंका 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरियाई चिप मेकर कंपनी जो शुक्रवार को अपने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर सकती है, ऐसे में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 90% घटकर 1.45 ट्रिलियन ($ 1.1 बिलियन) होने की उम्मीद है. ये अनुमान एक एजेंसी ने जताया है. अगर ऐसा हुआ तो ये 2009 के बाद से कंपनी का सबसे कम लाभ होगा. जबकि कई अनुमानों का मानना है कि लाभ 1 ट्रिलियन वोन से कम रह सकता है जबकि कुछ में ये थोड़ा ऊपर हैं.

कोविड में मिला अच्‍छा अवसर 
सेमीकंडक्टर उद्योग अपने बेहतीन परफॉरमेंस के लिए जानाा जाता है. हालांकि कोविड के दौरान इनका समय और भी अच्‍छा रहा. महामारी के दौरान मांग बढ़ गई क्योंकि उपभोक्ताओं ने नए कंप्यूटर और स्मार्टफोन खरीदे, जिसने सैमसंग जैसे चिप निर्माताओं को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. लेकिन जैसे ही लॉकडाउन उठा तो बिक्री में गिरावट आई क्योंकि बढ़ती महंगाई, बढ़ती ब्याज दरों और अन्य वैश्विक आर्थिक आघात के साथ ये और अधिक सिकुड़ गया.

एक बड़े नुकसान की है आशंका 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले कोविड और उसके बाद 160 बिलियन डॉलर का मेमोरी चिप उद्योग डिमांड और सप्‍लाई की बेमेल स्थिति में आ गया है. हालात ये हुए कि DRAM और NAND की कीमतों में गिरावट आ गई. मेमोरी चिप्स के सबसे बड़े खिलाड़ी सैमसंग को अपने सेमीकंडक्टर डिवीजन में लगभग 2.7 बिलियन डॉलर का नुकसान होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक एक्‍सपर्ट ने कहा कि अभी सबसे बड़ी समस्या यह है कि चिप की सूची बहुत अधिक है और उन्हें कम करने के लिए कंपनी को उत्पादन में कटौती करनी होगी. एक अन्‍य एक्‍सपर्ट के अनुसार, DRAM (कंप्यूटर और फोन में डेटा को प्रोसेस करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चिप) की कीमतें, पहली तिमाही में 20% गिर गई और दूसरी तिमाही में इनके 10% से 15% तक गिरने की उम्मीद है. NAND स्टोरेज-चिप की कीमतें 15% तक गिर गईं और दूसरी तिमाही में 5% से 10% तक गिरने की उम्मीद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

1 hour ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

2 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

3 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

4 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

5 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

2 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

1 hour ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

3 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

7 hours ago