✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते शेयर बाजार में खुलेंगे 5 IPO और 2 कंपनियों की लिस्टिंग, जानिए कौन से शेयर कब खुलेंगे?

इस हफ्ते शेयर बाजार में खुलेंगे 5 IPO और 2 कंपनियों की लिस्टिंग, जानिए कौन से शेयर कब खुलेंगे?

आज अग्रवाल हेल्थकेयर और मालपानी पाइप्स, इन दोनों कंपनियों के आईपीओ के आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा और इनकी अस्थायी लिस्टिंग 4 से 5 फरवरी के बीच होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर निवेशकों को रोमांचक गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं. जहां एक ओर प्राइमरी मार्केट में मेनबोर्ड आईपीओ की लॉन्चिंग नहीं हो रही. वहीं, 5 एसएमई आईपीओ निवेशकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं. साथ ही इसी हफ्ते दो कंपनियों की लिस्टिंग भी होने जा रही है, जो बाजार में हलचल पैदा कर सकती है. जानकारों का मानना है कि बजट के बाद शेयर बाजार में किस प्रकार का रिस्पांस मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. इससे पहले जनवरी महीने में आईपीओ मार्केट ने तेज गति पकड़ी थी, जिसके बाद निवेशकों का उत्साह भी बढ़ा है. तो आइए जानते हैं निवेशकों के लिए लॉन्च होने वााले ये आईपीओ कौन-कौन से हैं और ये कब खुलेंगे?

1. चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ-यह आईपीओ 4 फरवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा और 6 फरवरी को बंद हो जाएगा. आईपीओ का प्राइस बैंड 47 से 50 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है.

2. केन एंटरप्राइजेज आईपीओ-  5 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होने वाला यह आईपीओ 7 फरवरी को बंद होगा. आईपीओ का प्राइस बैंड 94 रुपये तय किया गया है.

3. एमविल हेल्थकेयर आईपीओ- 5 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये प्रति शेयर है.

4. रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ-   6 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक खुलेगा. आईपीओ का प्राइस बैंड 121 से 123 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है.

5. एलिगेंज इंटीरियर्स आईपीओ-7 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, और आईपीओ का प्राइस बैंड 123 से 130 रुपये प्रति शेयर है.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग 

इसके अलावा, दो कंपनियों की लिस्टिंग भी होने जा रही है, जिनमें अग्रवाल हेल्थकेयर और मालपानी पाइप्स शामिल हैं. इन दोनों आईपीओ का आवंटन 3 फरवरी को अंतिम रूप लिया जाएगा और इनकी अस्थायी लिस्टिंग 4 से 5 फरवरी के बीच होने की संभावना है. एक्सपर्ट्स के अनुसार एसएमई आईपीओ में निवेशकों को अच्छे रिटर्न की उम्मीद हो सकती है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव को लेकर जोखिम भी रहता है. इसीलिए, निवेशकों को हर कदम सोच-समझकर और अपनी निवेश रणनीति के अनुसार ही कदम बढ़ाने चाहिए. इस हफ्ते के ये घटनाक्रम शेयर बाजार में न केवल हलचल पैदा कर सकते हैं, बल्कि निवेशकों के लिए नए अवसर भी उत्पन्न कर सकते हैं. 

(डिस्क्लेमर-शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, ऐसे में BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट्स से परामर्श जरूर करें)

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 hour ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 hour ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 hour ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

बड़ी खबरें