होम / बिजनेस / 8-9 मिलियन फोन शिपमेंट करके रिकॉर्ड बना सकती है ये मोबाइल कंपनी    

8-9 मिलियन फोन शिपमेंट करके रिकॉर्ड बना सकती है ये मोबाइल कंपनी    

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने इस रिकॉर्ड शिपमेंट के बाद Apple बाजार में इस साल के आखिरी तक 6-7 प्रतिशत की अपनी सर्वश्रेष्ठ बाजार हिस्सेदारी हासिल कर लेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में मोबाइल सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनियों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. ये कारोबार सिर्फ भारत की कंपनियों का नहीं बढ़ रहा है बल्कि विदेशी कंपनियों जिनके लिए भारत एक बड़ा बाजार है उनके लिए भी ये तेजी से बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए हाल ही सामने आई एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि दुनियाभर की नंबर वन कंपनी Apple वर्ष 2023 में अपने रिकॉर्ड शिपमेंट के स्‍तर को पार कर लेगी. माना जा रहा है कि कंपनी इस साल के आखिरी तक 8-9 मिलियन iPhone शिपमेंट के साथ कर सकता है, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 6.7 मिलियन होगा. इसके बाद कंपनी की दुनिया के बाजार में हिस्‍सेदारी और बढ़ जाएगी. 

क्‍या कहा गया है इस रिपोर्ट में 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी होकर लगभग 4 मिलियन हो गई है. रिपोर्ट कहती है कि मार्केट ट्रैकर्स को उम्मीद है कि एप्पल इस साल के अंत तक 6-7 प्रतिशत की अपनी सर्वश्रेष्ठ बाजार हिस्सेदारी हासिल कर लेगा. एक नई रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि Apple द्वारा इस वर्ष के अंत में रिकॉर्ड 8-9 मिलियन iPhone शिपमेंट करने की उम्‍मीद है, जबकि 2022 में यह 6.7 मिलियन था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में, बिक्री एक साल पहले की अवधि से लगभग दोगुनी होकर लगभग 4 मिलियन हो गई है.

दूसरी छमाही में आएगी और तेजी 
उम्‍मीद जताई जा रही है कि कंपनी सितंबर में अपने iPhone 15 को लॉन्‍च कर सकती है. इसी लॉन्‍च के साथ कंपनी के शिपमेंट में और तेजी आने की उम्‍मीद है. रिपोर्ट ये भी कहती है कि अधिकांश iPhone की बिक्री पिछले साल तीसरी और चौथी तिमाही में ही हुई थी. वहीं मार्केट ट्रैकर्स के हवाले से कहा गया है कि इस साल भी कुछ अलग नहीं होगा और तीसरी और चौथी तिमाही में तेजी देखने को मिलेगी. 

3 ट्रिलियन को पार कर चुकी है कंपनी 
सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इसी साल 30 जून 2023 को, Apple इंक का मार्केट कैपिटलाइजेसन पिछले साल जनवरी के बाद पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर के निशान को पार कर गया था, क्योंकि निवेशकों ने iPhone को बनाने वाली कंपनी पर राजस्‍व में इजाफे का भरोसा जताकर पैसा लगाया था. 3 जनवरी, 2022 को इंट्रा-डे ट्रेडिंग में ऐप्पल की मार्केट वैल्‍यू $ 3 ट्रिलियन से ऊपर पहुंच गई थी. वहीं हालिया तिमाही नतीजों में Apple की बिक्री में उम्‍मीद से कम गिरावट हुई है. 
अपनी हालिया तिमाही रिपोर्ट में Apple की बिक्री में उम्मीद से कम गिरावट ने अनिश्चित अर्थव्यवस्था में तकनीकी दिग्गज की बेहतर स्थिति को निवेशकों के सामने रखा है और निवेशकों के बीच इसकी प्रतिष्ठा को मजबूत किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

8 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

11 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago