होम / बिजनेस / HUL में नेतृत्व की बागडोर प्रिय नायर को सौंपने का यह सही वक्त है: रोहित जावा

HUL में नेतृत्व की बागडोर प्रिय नायर को सौंपने का यह सही वक्त है: रोहित जावा

रोहित जावा ने अपनी लिंक्डन पोस्ट में कहा है कि HUL में नेतृत्व परिवर्तन के लिए यह सही समय है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित जावा ने इस महीने के अंत में अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी करते हुए एक भावुक विदाई संदेश लिखा है. यह उनके उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के साथ 37 साल के करियर का समापन है.

गुरुवार को लिंक्डइन पर साझा किए गए अपने पोस्ट में जावा ने HUL और इसकी मूल कंपनी यूनिलीवर के साथ अपनी यात्रा को "विनम्र और समृद्ध अनुभव" बताया. उन्होंने याद किया कि कैसे उनकी पहली नौकरी FMCG क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी में लगी थी और अंततः वे भारत की सबसे बड़ी उपभोक्ता वस्तु कंपनियों में से एक के प्रमुख बने.

“हर दिन एक नया अनुभव रहा, और मुझे बेहतरीन टीमों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला जो किसी भी लीडर के लिए सपना होती हैं,” जावा ने लिखा. उन्होंने HUL की नई रणनीति ‘ASPIRE: Unlocking a Billion Aspirations’ की शुरुआत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कंपनी की बाजार में नेतृत्व क्षमता को बनाए रखने जैसी प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया.

जून 2023 में HUL की कमान संभालने वाले जावा ने प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता प्राथमिकताओं में हो रहे बदलावों के दौर में कंपनी का सफल नेतृत्व किया. उन्होंने अपने करीब चार दशक लंबे करियर के दौरान फिलीपींस, नॉर्थ एशिया और चीन जैसे क्षेत्रों में निभाई गई नेतृत्व भूमिकाओं को भी याद किया और सहयोगियों, मार्गदर्शकों और बोर्ड के प्रति आभार जताया.

“अब मुझे लगता है कि यह सही समय है बागडोर प्रिय नायर को सौंपने का. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में HUL आने वाले वर्षों में और अधिक चमकेगा,” उन्होंने अपनी उत्तराधिकारी का जिक्र करते हुए कहा.

HUL ने प्रिय नायर को 1 अगस्त 2025 से अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है. वर्तमान CEO रोहित जावा जुलाई के अंत में पद से हटेंगे. यह बदलाव कंपनी में एक अहम नेतृत्व संक्रमण का प्रतीक है, क्योंकि नायर उस कंपनी की कमान संभालने लौट रही हैं जिसमें उन्होंने तीन दशक पहले कदम रखा था.

इस समय प्रिय नायर यूनिलीवर में प्रेसिडेंट – ब्यूटी एंड वेलबीइंग के पद पर कार्यरत हैं. वे नियामक मंजूरी मिलने के बाद HUL बोर्ड में भी शामिल होंगी, और साथ ही Unilever Leadership Executive (ULE) का हिस्सा बनी रहेंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

1 day ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

1 day ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

1 day ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

1 day ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

1 day ago


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

6 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

12 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

10 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

8 hours ago