होम / बिजनेस / बाजार में आने जा रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का IPO, पैसा रखें तैयार
बाजार में आने जा रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का IPO, पैसा रखें तैयार
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का ये आईपीओ बाजार से 2500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी इस जुटाए गए पैसे से कर्ज चुकाने से लेकर इसका इस्तेमाल दूसरे खर्च में करेगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
देश के पिछले कुछ सालों के बजट पर नजर डालें तो सरकार ने इ्ंफ्रास्ट्रक्चर पर अपने खर्च को लगातार बढ़ाया है. इसका नतीजा ये हुआ है कि इस सेक्टर की कंपनियों के वारे न्यारे हो गए हैं. अब बाजार में लगातार आ रहे आईपीओ के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का आईपीओ आने जा रहा है. 28 फरवरी को खुल रहे इस आईपीओ में 1 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी. कंपनी इस आईपीओ से जुटाए गए पैसों से कर्ज चुकाने से लेकर दूसरे कार्पोरेट कामों के लिए इसका इस्तेमाल करेगी.
आखिर कौन सी कंपनी ला रही है आईपीओ?
इस आईपीओ को बाजार में भारत हाईवेज इनविट नाम की कंपनी लेकर आ रही है. ये कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने से लेकर उन्हें प्रबंधित करने और निवेश करने के पोर्टफोलियो पर काम करती है. ये कंपनी बुनियादी ढ़ाचागत निवेश ट्रस्ट के तौर पर काम करती है. इस आईपीओ को लाने से पहले भारत हाईवे के साथ जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट ने सात पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनियों के साथ शेयर खरीद समझौता किया है. इन कंपनियों में जीआर फगवाड़ा एक्सप्रेस, जीआर अक्कलकोट सौलापुर हाईवे, जीआर सांगली सोलापुर हाईवे, जीआर द्वारका देवरिया हाईवे और जीआर गुंडुगोलानु शामिल हैं.
कब से कब तक लगाया जा सकेगा पैसा?
इस आईपीओ में 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक पैसा लगाया जा सकता है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 2500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. ये राशि इस साल में अब तक की सबसे ज्यादा राशि है. आईपीओ के प्राइस बैंड को देखें तो 98 रुपये से लेकर 100 रुपये तक तय किया गया है. जबकि निवेशकों के लिए इसका लॉट साइज 150 शेयर तय किया गया है. उन्हें इसके ऊपर गुणक में ही बोली लगानी होगी.
ये हैं इस आईपीओ के लीड मैनेजर
इस आईपीओ के लीड मैनेजर की बात करें आईआईएफएल सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल, को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है. कंपनी इस आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से सभी जरूरी मंजूरी प्राप्त कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: बाजार को रास नहीं आई SBI की कामयाबी, फिर ये कंपनी निकल गई आगे
टैग्स