होम / बिजनेस / इस कंपनी ने आधी रात में भेजा टर्मिनेशन मैसेज, एक साथ चली गई 2700 कर्मचारियों की जॉब
इस कंपनी ने आधी रात में भेजा टर्मिनेशन मैसेज, एक साथ चली गई 2700 कर्मचारियों की जॉब
इन दिनों छंटनी का मौसम चल रहा है. हर रोज कोई न कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
एक फर्नीचर कंपनी ने अपने 2700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी ने टर्मिनेशन का मैसेज उस समय भेजा जब अधिकांश कर्मचारी गहरी नींद में सो रहे थे और कुछ सामान की डिलीवरी करने के लिए निकले हुए थे. कंपनी ने आर्थिक हालातों का हवाला देते हुए कहा है कि उसे मजबूरी में यह फैसला लेना पड़ा.
कंपनी ने कही ये बात
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फर्नीचर कंपनी United Furniture Industries ने आधी रात के समय अपने 2700 कर्मचारियों को मैसेज भेजकर सूचित किया कि उनकी नौकरी चली गई है. साथ ही डिलीवरी के लिए निकले ड्राइवर्स को बीच रास्ते से वापस घर जाने को बोल दिया गया. टर्मिनेशन मैसेज में कंपनी की तरफ से लिखा गया है, 'बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के निर्देश पर हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अप्रत्याशित व्यावसायिक कारणों से कंपनी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है. यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है'.
बढ़ गया है कर्जा
दरअसल, कंपनी पर कर्जा काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह से उनके लिए बाजार में टिके रहना मुश्किल हो गया है. इसी वजह से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. कंपनियों को उन्हें नौकरी से निकालने की सटीक वजह नहीं बताई गई है. केवल इतना कहा गया है कि कुछ अप्रत्याशित व्यावसायिक कारणों से ऐसा किया जा रहा है. United Furniture के इस रुख से प्रभावित कर्मचारी नाराज हैं. उनका कहना है कि वर्षों की ईमानदारी का कंपनी ने ये तोहफा दिया है.
अदालत में चुनौती
एक कर्मचारी ने कंपनी के इस फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उसकी दलील है कि United Furniture Industries ने नियम अनुसार 60 दिनों का नोटिस दिए बिना ही सभी को नौकरी से निकाल दिया है. बताया जा रहा है कि बाकी कर्मचारी भी कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. गौरतलब है कि इन दिनों छंटनी का मौसम चल रहा है. ट्विटर, फेसबुक आते अमेजन जैसी कंपनियां पहले ही छंटनी कर चुकी हैं.
टैग्स