होम / बिजनेस / ये देश बना जी-20 का स्‍थाई सदस्‍य, पीएम मोदी बोले भारत और दुनिया मोरक्‍को के साथ खड़े हैं

ये देश बना जी-20 का स्‍थाई सदस्‍य, पीएम मोदी बोले भारत और दुनिया मोरक्‍को के साथ खड़े हैं

जी-20 बैठक की भारत में औपचारिक शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा हमने 60 से ज्‍यादा शहरों में 200 से ज्‍यादा मीटिंग आयोजित की हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पीएम मोदी के अध्‍यक्षीय भाषण के साथ जी-20 मीटिंग की शुरुआत हो चुकी है. पीएम मोदी ने बैठक में मौजूद सभी देशों का स्‍वागत करते हुए सबसे पहले मोरक्‍को में आए भूकंप पर दुख जताया. उन्‍होंने कहा कि  भारत और दुनिया इस संकट की घड़ी में मोरक्‍को के साथ खड़ी है. इस मौके पर सभी सदस्‍य देशों की सहमति से अफ्रीकी यूनियन को स्‍थायी सदस्‍य बनाया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी की सहमति से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले अफ्रीकी यूनियन को सदस्‍य देश के रूप में आमंत्रित करता हूं. अफ्रीकी यूनियन में 55 देश शामिल हैं. 

21 वीं सदी नई दिशा देने वाली है

नई दिल्‍ली में हो रहे जी-20 सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का समय नई दिशा देने वाला है. उन्‍होंने कहा कि हम अपना हर दायित्‍व निभाएंगे. उन्‍होंने भारत में हुई मीटिंग की जानकारी सदस्‍य देशों को देते हुए बताया कि हमारे वहां 60 शहरों में 200 से ज्‍यादा मीटिंग आयोजित की गई है. ये सबको साथ लेकर चलने का समय है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये सभी को साथ लेकर चलने का समय है.उन्‍होंने कहा कि बातचीत के जरिए हर समस्‍या का समाधान निकाला जा सकता है. उन्‍होंने ये भी कहा कि विश्‍व में विश्‍वास का संकट पैदा हो गया है.उन्‍होंने कहा कि ये सबको साथ मिलकर चलने का समय है. सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है. 

 मीटिंग में मौजूद हैं ये नेता 
जी-20 की दिल्‍ली के भारतमंडपम में हो रही इस मीटिंग में जो नेता मौजूद हैं उनमें बांग्‍लादेश की पीएम शेख हसीना,  जापानी पीएम फुमियो किशिदा, बांग्लादेश की शेख हसीना, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के पीएम प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद मौजूद हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

56 seconds ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

57 seconds ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.