होम / बिजनेस / इस कंपनी ने दिया यूजर्स को झटका, अब नहीं मिलेगा Unlimited Data

इस कंपनी ने दिया यूजर्स को झटका, अब नहीं मिलेगा Unlimited Data

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स के दाम में बढ़ोतरी की थी. अब कंपनी ने अपने एक पॉपुलर प्लान में मिलने वाले फायदे में बड़ी कटौती कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां लगातार अपने यूजर्स को झटके पे झटका देती जा रही हैं. हाल ही में जियो (Jio) ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. इसके बाद एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) ने भी अपने रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाकर यूजर्स को झटका दे दिया. ग्राहक इस सदमे से उबरे नहीं थे कि अब वोडाफोन आइडिया ने उन्हें एक और झटका दे दिया है. दरअसल, कंपनी ने अपने एक पॉप्यूलर पोस्टपेड प्लान से अनलिमिटेड डेटा की सुविधा को खत्म कर दिया है. तो आइए जानते हैं कंपनी ने ऐसा क्यों किया और इससे आपको क्य़ा नुकसान होगा?

वोडफोन आइडिया ने 50 रुपये बढ़ाई थी प्यान की कीमत
वोडाफोन आइडिया ने अपने प्लान की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. यानी कंपनी ने अपने 701 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ाकर 751 रुपये कर दी थी, लेकिन इसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. इसमें आप अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार या सोनी लिव का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स भी कम कर दिए गए हैं.

अब हर महीने मिलेगा 150 जीबी डेटा
Vodafone Idea के 751 रुपये वाले प्लान में 3000 SMS के साथ 150 जीबी डेटा हर महीने मिलने वाला है. यानी अब डेटा हर दिन नहीं पूरे महीने के लिए मिलेगा. अगर आप महीना खत्म होने से पहले डेटा खत्म कर देंगे, तो आपको डेटा के लिए अलग से पैसे देने पड़ेंगे. वहीं, इसमें 200जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी जाएगी, यानी अगर आपका डेटा बच जाता है, तो उसका इस्तेमाल आर अगले महीने भी कर पाएंगे. 

पहले रात 12 से सुबह 6 तक मिलता था अनलिमिटेड डेटा
इस प्लान में पहले यूजर्स को रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता था. इसे Binge All Night का नाम दिया गया था. यानी आप जितना मर्जी डेटा का इस्तेमाल करें, आपको इसके लिए अलग से कोई कीमत नहीं चुकानी होगी. 

इसे भी पढ़ें-मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा भारत, विदेशों में Made In India मोबाइल की मांग
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

52 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

52 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago