होम / बिजनेस / Route Mobile में 57.56 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदेगी बेल्जियम की ये कंपनी

Route Mobile में 57.56 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदेगी बेल्जियम की ये कंपनी

बेल्जियम की कंपनी प्रॉक्सिमस ग्रुप (Proximus Group) भारत की मोबाइल कंपनी Route Mobile में 50 प्रतिशत से ज्‍यादा की हिस्‍सेदारी खरीदने जा रही है. ये सौदा पूरी तरह से नकद में होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बेल्जियम का प्रॉक्सिमस ग्रुप (Proximus Group) अपनी अनुषंगी कंपनी के जरिए भारत की मोबाइल कंपनी के 57 प्रतिशत से ज्‍यादा शेयर खरीदने जा रही है. भारत की मोबाइल कंपनी का नाम है रूट मोबाइल (Route Mobile). एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार इस खरीददारी के बाद प्रॉक्सिमस ग्रुप (Proximus Group)  की रूट मोबाइल (Route Mobile) में हिस्‍सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत तक जा पहुंचेगी. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये सौदा पूरी तरह से नकद में होगा.

26 प्रतिशत की खुलेबाजार में होगी नीलामी

एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार नियामक नियमों के तहत रूट मोबाइल के 26 प्रतिशत शेयरों को खुले बाजार में पेशकश के लिए लाया जाएगा. इस पूरे सौदे के बाद रूट मोबाइल (Route Mobile)  में प्रॉक्सिमस (Proximus) की हिस्‍सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत तक जा पहुंचेगी. इस खरीददारी में कंपनी का प्रत्‍येक शेयर 1626.40 रुपये के भाव से बेचा जाएगा.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये सौदा 5922.40 करोड़ रुपये में तय हुआ है.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूट मोबाइल (Route Mobile) के कुछ संस्‍थापक शेयरधारक प्रॉक्सिमस ओपल में छोटी हिस्‍सेदारी के लिए निवेश भी करेंगे.

आज क्‍या रहा शेयरों का हाल 

रूट मोबाइल के शेयरों के भाव को अगर सोमवार को देखें तो उसमें गिरावट देखने को मिली. कंपनी के शेयर 9 प्रतिशत तक गिर गए. आज कंपनी का शेयर 1494. 65 पर बंद हुआ. इस साल में शेयर ने 22.87 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. वहीं पिछले एक साल में इसने 11.63 प्रतिशत और पांच साल में कोई 60 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. 

क्‍वार्टर-3 के नतीजों के बाद बढ़े थे शेयरों के दाम

इस साल जनवरी में तीसरी क्‍वार्टर के बेहतरीन नतीजों के बाद रूट मोबाइल (Route Mobile) कंपनी के शेयरों की कीमत में इजाफा देखने को मिला था. ये इजाफा भी 13 प्रतिशत तक का हुआ था. कंपनी का शुद्ध लाभ 84.40 प्रतिशत बढ़कर 85.36 करोड़ रुपये हो गया था. जबकि संचालन से राजस्‍व 75.16 प्रतिशत बढ़कर Q3 985 करोड़ रुपये हो गया था. वहीं अगर दूसरी तिमाही के नतीजों को तीसरी तिमाही से तुलता करें तो तीसरी में 17.53 प्रतिशत का इजाफा हुआ था. जबकि शुद्ध बिक्री 16.54 प्रतिशत बढ़ी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

13 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago