होम / बिजनेस / इस Bank पर लगने जा रहा है ताला, 22 सितंबर से पहले निकाल लें पैसा

इस Bank पर लगने जा रहा है ताला, 22 सितंबर से पहले निकाल लें पैसा

RBI नियमों में कोहती बरतने, उनका उल्लंघन करने वाले बैंकों पर कार्रवाई करता रहता है. इसके तहत बैंकों पर जुर्माना लगाया जाता है, तो गंभीर उल्लंघन पर बैंकों के लाइसेंस भी कैंसिल किए जा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) नियमों का पालन नहीं करने वाले बैंकों से सख्ती से निपट रहा है. इसी के चलते एक बैंक पर ताला लगने जा रहा है. पुणे का रुपी सहकारी बैंक (Rupee Co-operative Bank) 22 सितंबर को बंद हो जाएगा. यानी ग्राहकों के पास केवल कुछ ही दिन बचे हैं बैंक में जमा अपने पैसे निकालने के लिए. इसके बाद वह अपनी धनराशि नहीं निकाल पाएंगे.

रिजर्व बैंक सख्त 
RBI नियमों में कोहती बरतने, उनका उल्लंघन करने वाले बैंकों पर कार्रवाई करता रहता है. इसके तहत बैंकों पर जुर्माना लगाया जाता है, तो गंभीर उल्लंघन पर बैंकों के लाइसेंस भी कैंसिल किए जा सकते हैं. पुणे के रुपी को-ऑपरेटिव बैंक पर नियमों के गंभीर उल्लंघन का आरोप है, इसी वजह से उसे बंद किया जा रहा है.  

अगस्त में हुई थी घोषणा 
RBI ने पिछले महीने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया था कि पुणे के रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द किया जा रहा है. प्रेस रिलीज़ की तारीख से छह सप्ताह बाद बैंक का लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा, उस हिसाब से यह समय सीमा 22 सितंबर 2022 है. इस तिथि के बाद बैंक का कारोबार बंद हो जाएगा, सभी शाखाओं पर ताले लग जाएंगे और खाता धारक अपने पैसे नहीं निकाल पाएंगे.  

क्यों हुआ लाइसेंस रद्द?
पुणे स्थित रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड की वित्तीय हालात बहुत खराब हो चुकी है. बैंक के पास न तो कोई कोई पूंजी बची है और न ही उसके पास कमाई का कोई साधन है. इस वजह से रिजर्व बैंक ने इस बैंक का लाइसेंस रद्द किया है. गौरतलब है कि इंश्योरेंस डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) इंश्योरेंस स्कीम के तहत बैंक डूबने या दिवालिया होने की स्थिति में खाताधारक को 5 लाख रुपए के डिपॉजिट पर इंश्योरेंस का कवर मिलता है. यानी इस स्थिति में संबंधित ग्राहक को पूरा क्लेम मिलेगा. यदि डिपॉजिट राशि 5 लाख से अधिक है, तो भी क्लेम 5 लाख तक का ही मिलेगा.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

18 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

18 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago