होम / बिजनेस / शाहरुख खान की आने वाली इन दो फिल्‍मों ने रिलीज से पहले कमाए 450 करोड़ 

शाहरुख खान की आने वाली इन दो फिल्‍मों ने रिलीज से पहले कमाए 450 करोड़ 

इस साल गणतंत्र दिवस पर आई शाहरुख खान की फिल्‍म पठान ने जिस तरह से कमाई की उसने बॉलीवुड का सूखा तो खत्‍म किया ही साथ ही उनकी पर्दे पर वापसी भी करा दी. अब इस साल में उनकी दो और फिल्‍में आने जा रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मशहूर फिल्‍म अभिनेता शाहरुख खान की इस साल 26 जनवरी पर रिलीज हुई फिल्‍म पठान सुपरहिट हुई थी. फिल्‍म को लेकर भले ही शुरुआती दौर में विवाद हुआ था लेकिन उसके बाद विवाद थमा और फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कारोबार करने में कामयाब रही. लेकिन अब पठान के बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्‍म डंकी जिसे 'एटली' ने निर्देशित किया है और 'जवान' जिसे वो राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर ला रहे हैं, दोनों एक बार फिर बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं. दोनों फिल्‍मों ने रिलीज से पहले ही 450-500 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.  

करोड़ों में बिके डंकी-जवान के नॉन थियेट्रिकल अधिकार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भले ही अभी फिल्‍म को बाजार में आने में काफी समय हो लेकिन अभी से फिल्‍म ने कारोबार करना शुरू कर दिया है. फिल्‍म के सभी नॉन-टेक्‍नीकल अधिकार 450-500 करोड़ रुपये में बिक गए हैं. दोनों फिल्‍मों 'जवान' और 'डंकी' को बाजार से बेहतरीन रिस्‍पांस मिल रहा है. अब ये मुकाबल शाहरुख का किसी और हीरो से नहीं है बल्कि उनकी खुद की फिल्‍म से है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जहां 'जवान' के डिजिटल, सैटेलाइट और संगीत अधिकार लगभग 250 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, वहीं 'डंकी' के लगभग 230 करोड़ रुपये में बिके हैं.

क्‍या है दोनों फिल्‍मों में अंतर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टली की निर्देशिक ‘डंकी’ को तो पहले ही तमिल और तेलगु मे रिकॉर्ड किया जा रहा था लेकिन ‘जवान’ को भी इन दो भाषाओं में रिकॉर्ड किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों फिल्‍मों के लिए नॉन-थियेट्रिकल राजस्व 500 करोड़ रुपये के करीब होगा, और दोनों व्यक्तिगत सौदे किसी फीचर फिल्म के लिए अब तक के सबसे अधिक सौदों में से एक होंगे. गौरतलब है कि ‘जवान’ और ‘डंकी’ दोनों का निर्माण शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कर रहा है.

सितंबर और क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्‍म 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘जवान’ में शाहरुख ऐसे रोल में देखने को मिलेंगे जिसमें इससे पहले उन्‍हें कभी नहीं देखा गया. इस फिल्‍म में उनके साथ नयनतारा स्‍क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी. इस फिल्‍म में विजय सेतुपति विलेन के किरदार में भूमिका निभाते नजर आएंगे. एटली द्वारा निर्देशित, जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
दूसरी ओर, ‘डंकी’ के 2023 के क्रिसमस वीकेंड पर बड़े पर्दे पर आने की संभावना है. यह फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा और हिरानी ब्रैंड के होने की उम्मीद है. डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी होंगी. इस साल की शुरुआत में, शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की. 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago