होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका, दांव लगाने से न चूकें

आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका, दांव लगाने से न चूकें

स्टॉक मार्केट में आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं. बाजार में भी पिछले कुछ दिनों से चल रही तेजी आज भी बरकरार रह सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में तेजी का दौर लौट आया है. बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बाजार में उछाल दर्ज की गई. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 582.87 अंक चढ़कर 59,689.31 और NSE निफ्टी 159 अंक की तेजी के साथ 17,557.05 के केवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 प्रॉफिट में रहे. आज भी बाजार में तेजी बने रहने की संभावना है. चलिए, जानते हैं कि आज यानी गुरुवार को किन शेयरों में मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है.   

MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक, आज Wipro, Coal India, TV18 Broadcast और Bandhan Bank के शेयरों में तेजी आ सकती है. वहीं, MCX, Pidilite और Usha Martin के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. तेजी वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो दिग्गज IT कंपनी Wipro निवेशकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 6.08% लुढ़क चुका है. बीते 5 दिनों से इसमें महज 1.73% की तेजी ही आई है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 609.50 रुपए है और फिलहाल यह 369.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

इनमें आई थी तेजी  
कोल इंडिया का शेयर बुधवार को करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ 222.20 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में उसने 5.53% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 263.40 रुपए है. TV18 Broadcast का शेयर भी बुधवार को तेजी के साथ बंद होने वाले शेयरों में शुमार है. 30.30 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 5.94% की छलांग लगा चुका है. हालांकि, ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 82.60 रुपए से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. बंधन बैंक का शेयर करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 206.60 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में यह 7.74% ऊपर चढ़ गया है.

इन पर भी रखें नजर 
इसके अलावा, आज आप FSN E-Commerce Ventures, Equitas Small Finance Bank, Paytm, Avenue Supermarts और Tata Steel के शेयरों पर भी बाजार रखें. Nykaa की पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures का फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन रहा है. वहीं, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्रॉस एडवांसेज में मार्च तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 36% का उछाल दर्ज किया गया है. इसी तरह, DMart चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का मार्च तिमाही में रिवेन्यु 10,337.12 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल से ज्यादा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

5 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

5 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

7 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

8 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

8 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

5 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

5 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

7 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

10 hours ago