✕

होम / बिजनेस / इन छोटे शेयरों ने दिखाया बड़ा दम, बाजार की आंधी में भी नहीं डगमगाए कदम!

इन छोटे शेयरों ने दिखाया बड़ा दम, बाजार की आंधी में भी नहीं डगमगाए कदम!

शेयर बाजार में पिछले कुछ सत्रों से गिरावट आ रही है. इसके बावजूद कुछ छोटे शेयरों ने बड़ा रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कब, कौन सा शेयर क्या रंग दिखाए सटीक तौर पर कहना मुश्किल है. कभी-कभी हैवीवेट शेयर जहां बाजार की आंधी में उड़ जाते हैं. वहीं, छोटे शेयर बड़ी छलांग लगाकर सबको चौंका देते हैं. कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी Navkar Urbanstructure भी ऐसे ही शेयरों में शुमार है. इस शेयर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार के गिरावट वाले बाजार में भी यह शेयर शानदार तेजी हासिल करने में कामयाब रहा. 

गिरावट वाले बाजार में चढ़ा
नवकार अर्बन स्ट्रक्चर लिमिटेड की स्थापना 1992 में हुई थी. स्टॉक मार्केट में लिस्टेड इस कंपनी ने अपने निवेशकों को अब तक अच्छा रिटर्न दिया है. मंगलवार को जब बाजार के भूचाल में बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर गिर रहे थे, तब इस शेयर ने 4.99% की छलांग लगाई. महज 8.41 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 21.36% और एक महीने में 72.34% का शानदार रिटर्न दे चुका है. जबकि इस साल अब तक इसमें 113.99% की तेजी आई है. यदि साल की शुरुआत में आपने इस शेयर में पैसा लगाया होता, तो आज आपको 113.99% का रिटर्न मिल चुका होता.

इनके निवेशक भी मुस्कुराए
इसी तरह, Nandan Denim के शेयर भी निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने में सफल रहे हैं. मंगलवार को इस शेयर में करीब एक प्रतिशत की उछाल आई और यह 43.50 रुपए पर पहुंच गया. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 18.85% और एक महीने में 30.83% की तेजी आई है. जबकि इस साल अब तक यह शेयर 55.36% ऊपर चढ़ चुका है. 1948 में स्थापित Hindustan Motors Ltd में भी निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं, क्योंकि इस शेयर ने शानदार रिटर्न दिया है. मंगलवार के गिरावट वाले बाजार में यह 19.95% की तेजी के साथ 21.95 रुपए पर बंद हुआ. 5 कारोबारी सत्रों में यह 7.60% और इस साल अब तक 26.15% का रिटर्न दे चुका है. 

इन्होंने लगाई लंबी छलांग
Renewable Power के क्षेत्र में काम करने वाली Orient Green Power Company के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर है. मंगलवार को कंपनी का शेयर करीब 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 21.35 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले छह महीनों में यह 54.15% का रिटर्न दे चुका है. हालांकि, बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसे 1.39% का नुकसान भी उठाना पड़ा है. ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली कंपनी Tirupati Forge के शेयर भी तेजी से भाग रहे हैं. कल यह शेयर 5.79% की शानदार बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. पिछले 5 सत्रों में यह 6.67% और इस साल अब तक 16.01 का रिटर्न दे चुका है. वैसे, चीनी उद्योग की स्मॉल-कैप कंपनी पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज (Piccadily Agro Industries) के शेयर भी तेजी से दौड़ रहे हैं, लेकिन ये शेयर अब छोटे से बड़ा बन चुका है. फरवरी, 2003 में इसकी कीमत 18 पैसे थे और आज 430.25 रुपए पहुंच गई है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago