होम / बिजनेस / हीरो की ये मोटरसाइकिलें 3 जुलाई से होने जा रही हैं महंगी

हीरो की ये मोटरसाइकिलें 3 जुलाई से होने जा रही हैं महंगी

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो 3 जुलाई से अपने कुछ मॉडलों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है. कंपनी ये कदम बाजार से जुड़े कई कारणों से उठा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बाजार की बढ़ती प्रतिस्‍पर्धा के बीच दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प आने वाली 3 जुलाई से मोटरसाइकिल और स्कूटर के कुछ मॉडलों की कीमतों में लगभग 1.5% की बढ़ोतरी करने जा रही है. इस बढ़ोतरी की वजह साजो सामान की कीमतों में बढ़ोतरी, कंपनी का टॉरगेट, बढ़ती इनपुट लागत है. हालांकि इसका असर सभी मॉडलों पर नहीं पड़ेगा. 

किस मॉडल में कितना होगा इजाफा 
हीरो मोटर की ओर से जो ये निर्णय लिया गया है उसके अनुसार किस मॉडल के दामों में कितना इजाफा होगा उसका निर्धारण अलग-अलग मॉडलों और बाजार के लिहाज से तय होगा. कंपनी ने ये जानकारी एक्‍सचेंज फाइलिंग में दी है. हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल की शुरुआत में मार्च में मोटरसाइकिल और स्कूटर के अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी की थी. उस वक्‍त दामों में इजाफा इसलिए किया गया था क्‍योंकि सरकार की ओर से लाए गए कार्बन उत्‍सर्जन के नियमों को सभी बाइकों में लागू किया जाना था इसलिए दामों में इजाफा हुआ था. कंपनी ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में ये भी कहा कि मई 2023 में उसकी कुल बिक्री साल-दर-साल 6.7% बढ़कर 519,474 इकाई हो गई.

आगामी त्‍योहारों को लेकर सकारात्‍मक है कंपनी 
भारत में सितंबर के बाद आने वाले त्‍योहारों का सीजन सभी के खुशियों का पल तो होता ही है लेकिन नवरात्र, दशहरा और दिवाली पर लोग जमकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीद भी करते हैं. ऐसे में हीरो आने वाले इन त्‍योहारों को लेकर बेहद उत्‍साहित है. कंपनी को लगता है कि त्‍योहारी सीजन बेहतर रह सकता है. कंपनी का कहना है कि इसमें कारोबार तेज हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि कंपनी की ओर से ये कदम तब उठाया गया है जब भारत के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा फंड के कथित हेरफेर से संबंधित एक मामले में हीरो के संबंधों का आंकलन करने के लिए जांच का आदेश दिया गया है. इस आदेश को दो सप्‍ताह का समय हो चुका है.

इस महीने की शुरुआत में, दोपहिया वाहन निर्माता ने आज अपने प्रतिष्ठित पैशन प्लस 2023 का बिल्‍कुज नया मॉडल पेश किया था. ये नई हीरो पैशन प्लस अब OBD-2 के अनुरूप और E20 के नियमों के अनुरुप तैयार की गई. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि हीरो की इस फेमस बाइक को 2020 में भारत स्टेज (बीएस) 6 मानदंडों की शुरुआत के साथ बंद कर दिया गया था. अब तीन साल बाद इसकी देश में वापसी हुई है.

कितनी है इस बाइक की कीमत 
हीरो पैशन प्लस 2023 की एक्‍स शोरुम कीमत ₹76,301 है. यह मोटरसाइकिल होंडा शाइन और बजाज प्लैटिना जैसी बाइकों से प्रतिस्पर्धा करेगी. इसमें 97.2cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है जिसके 8hp पावर आउटपुट और 8.05Nm टॉर्क देने का दावा किया गया है. इस बाइक का इंजन OBD-2 नियमों के अनुरूप है. इंजन को चार-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह हीरो की स्वामित्व वाली i3s स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ भी आती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

25 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

39 minutes ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

50 minutes ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

5 hours ago

बड़ी खबरें