होम / बिजनेस / इस हफ्ते ये फैक्टर तय करेंगे बाजार की चाल, इन शेयरों पर रखें नजर
इस हफ्ते ये फैक्टर तय करेंगे बाजार की चाल, इन शेयरों पर रखें नजर
इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी, ये सामने आने वाले कुछ आंकड़ों से पता चलेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
स्टॉक मार्केट को कई फैक्टर प्रभावित करते हैं. इस हफ्ते में बहुत कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे बाजार किसी न किसी रूप में एफेक्ट हो सकता है. आज यानी सोमवार को औद्योगिक उत्पादन और खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी हो सकते हैं. इसके अलावा, थोक महंगाई के आंकड़े बुधवार को सामने आएंगे. यदि आंकड़े संतोषजनक हुए तो शेयर बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिल सकता है, अन्यथा इसके डुबकी लगाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
यूएस से आएंगे ये आंकड़े
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस हफ्ते आने वाले आंकड़े शेयर बाजार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. उसी से काफी हद तक बाजार की दिशा तय होगी. औद्योगिक उत्पादन और खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 दिसंबर यानी आज जारी किए जाएंगे. वहीं, थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े 14 दिसंबर को घोषित होंगे. साथ ही, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों की समीक्षा के फैसले भी आएंगे.
विदेशी निवेशकों का रुख
विदेशी निवेशकों का रुख इस हफ्ते कैसा रहेगा, उस भी बाजार की चाल निर्भर है. पिछले सप्ताह में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध बिकवाल रहे थे. इस दौरान उन्होंने शुद्ध रूप से 4,305.97 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे. यदि इस हफ्ते भी वो खरीदारी के बजाए बिकवाली पर कायम रहते हैं, तो बाजार में नरमी देखने को मिल सकती है. वैसे भी भारतीय शेयर बाजार काफी हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करता है.
आज इन पर रखें नजर
आज बाजार के हाल की बात करें, तो कुछ कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है. Coal India, Karur Vysya Bank, Vedant Fashions और Jubilant Pharmova के शेयर आज ऊपर की तरफ चढ़ सकते हैं. बाजार खुलने के साथ ही Jubilant Pharmova के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. लिहाजा, इन शेयरों पर नजर रखकर आप मुनाफा कमा सकते हैं. हालांकि, BW Hindi सलाह देता है कि पर्याप्त शोध के बाद ही किसी भी स्टॉक में निवेश करें.
टैग्स