होम / बिजनेस / Stock Market: आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौनसे शेयरों में हैं तेजी के संकेत?

Stock Market: आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौनसे शेयरों में हैं तेजी के संकेत?

मार्केट के पिछले पैटर्न को देखें तो आज भी तेजी का रुख बरकरार रह सकता है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर मार्केट (Stock Market) के लिए सोमवार अच्छा रहा. BSE सेंसेक्स जहां 410.04 अंकों की तेजी के साथ 60056.10 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी 119.35 अंकों की छलांग लगाकर 17743.40 के लेवल पर पहुंच गया. दरअसल, कल कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी हुए थे, जिनका बाजार पर पॉजिटिव असर देखने को मिला. यदि मार्केट के पिछले पैटर्न को देखें तो आज भी बाजार में तेजी का रुख रह सकता है.  

आज इन पर रखें नजर
आज ट्रेंड में रहने वाले शेयरों की बात करें, तो मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Canara Bank, Bank of Baroda, SBI और BHEL में तेजी के संकेत दिए हैं. वहीं, MACD का मानना है कि कुछ शेयरों में आज कमजोरी दर्ज की जा सकती है. इस लिस्ट में Adani Green Energy, Ambuja Cement, Equitas SFB और TVS Motors शामिल हैं. कहने का मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

ऐसा है पिछला रिकॉर्ड
तेजी के संकेत वाले शेयरों में कल सबसे बड़ी छलांग Canara Bank के शेयरों ने लगाई. बैंक के शेयर 2.69% की तेजी के साथ 303.25 रुपए पर बंद हुए. पिछले पांच दिनों में ये शेयर 1.76%, एक महीने में 9.40% और एक साल में 32.98% का रिटर्न दे चुका है. Bank of Baroda सोमवार को 2.10% की तेजी के साथ 180.15 रुपए पर बंद हुआ था. बीते छह महीने में इसने 21.44% और एक साल में 62.08% का रिटर्न दिया है. यानी एक साल के रिटर्न के मामले में यह Canara बैंक से आगे है.

इतनी लगाई छलांग
SBI के शेयर कल 1.96% की तेजी से दौड़े और कारोबारी सत्र की समाप्ति तक उन्होंने 553.80 का लेवल छू लिया था. हालांकि, पिछले 5 दिन और एक महीने में आगे बढ़ने की इसकी रफ्तार ज्यादा खास नहीं है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 629.55 रुपए है. Bharat Heavy Electricals Ltd यानी BHEL की बात करें, तो सोमवार को इसके शेयरों में 1.73% का उछाल दर्ज किया गया. 76.55 रुपए के भाव पर मिल रहे भेल के शेयर पिछले 5 दिनों में 4.29% ऊपर चढ़ चुके हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 hour ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

3 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

3 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

4 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

4 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

3 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

3 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

5 hours ago