✕

होम / बिजनेस / इन शेयरों में आज हैं तेजी के संकेत, मुनाफे की आस में खेल सकते हैं दांव

इन शेयरों में आज हैं तेजी के संकेत, मुनाफे की आस में खेल सकते हैं दांव

शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. आज सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है और आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में रिकवरी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार को मजबूती मिली. इस दौरान, BSE का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 555.75 अंक चढ़कर 65,387.16 और NSE निफ्टी 181.50 अंक मजबूत होकर 19,435.30 पर बंद हुआ था. आज बाजार से मिश्रित प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

ये हैं MACD के संकेत
सबसे पहले, बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने आज PNB, IRFC, YES Bank, JM Financial और GAIL में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि आज इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. MACD ने तेजी के साथ ही कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. आज Central Bank, J&K Bank, UCO Bank, New India Assurance और Electronics Mart के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें कायम है दिलचस्पी
अब बात करते हैं मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की, यानी ऐसे शेयर जिनमें निवेशकों की दिलचस्पी कायम है और वो उनमें पैसा लगा रहे हैं. इस लिस्ट में Vodafone Idea के साथ-साथ IRFC, MTAR Technologies, BHEL और Railtel Corporation शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है और कुछ इसके करीब हैं. भेल यानी Bharat Heavy Electricals Ltd की बात करें, तो शुक्रवार को ये शेयर 11.75% के शानदार उछाल के साथ 135.50 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, Vodafone Idea में भी 11.05% की तेजी आई थी, ये शेयर 10.05 रुपए के भाव पर मिल रहा है. चलिए अब ऐसे शेयरों पर भी नजर डाल लेते हैं जिनमें बिकवाली का दबाव है. इस लिस्ट में, Penta Gold, TCNS Clothing, Orient Bell और GNA Axles का नाम शामिल है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

2 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

18 hours ago

बड़ी खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.