होम / बिजनेस / मुनाफा कमाने की चाह में आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत
मुनाफा कमाने की चाह में आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत
शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
बारिश के मौसम में शेयर बाजार (Stock Market) निवेशकों पर रहमत बरसा रहा है. मार्केट के तेज रफ्तार से भागने के चलते इन्वेस्टर्स की झोली लगातार भारी होती जा रही है. बुधवार को भी बाजार ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करता रहा और बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान, BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 302.30 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर 67,097.44 और NSE का निफ्टी 83.90 अंक की तेजी के साथ 19,833.15 पर पहुंच गया. बाजार में जिस तरह का माहौल है उसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि निवेशकों को आज भी खुश होने का मौका मिल सकता है.
MACD का ये है रुझान
अब उन कंपनियों के शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज यानी गुरुवार को तेजी का रुख दर्शाया है. MACD की मानें, तो HDFC Bank, IndusInd Bank, Tata Tele, Ircon International और TV18 Broadcast के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. जिसका मतलब है कि इन स्टॉक्स पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफे की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले पर्याप्त शोध कर लें और किसी एक्सपर्ट्स से परामर्श के बाद ही कोई फैसला लें. क्योंकि शेयर बाजार जोखिम के अधीन है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए है. उसमें M&M, Petronet LNG, PC Jeweller, DCB Bank और IDBI Bank शामिल है.
इन पर रखें नजर
आज Federal Bank के साथ-साथ Mastek, Finolex Industries, Dr Reddy’s Laboratories और Olectra Greentech के शेयरों पर भी नजर रखें. प्राइवेट सेक्टर के बैंक फेडरल बैंक ने फंड जुटाने के लिए 19 जुलाई को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया था, जिसके लिए फ्लोर प्राइस 132.59 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित Dr Reddy’s Laboratories की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (USFDA) का प्री-अप्रूवल इंस्पेक्शन पास कर लिया है. उधर, Olectra Greentech को हैदराबाद में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. जबकि PvC पाइप्स और फिटिंग बनाने वाली कंपनी Finolex Industries का जून तिमाही में प्रॉफिट 16.2% बढ़ गया है. इन सभी अपडेट्स का कंपनियों के शेयरों पर भी असर देखने को मिल सकता है.
इनके आएंगे तिमाही नतीजे
आज यानी गुरुवार को कुछ कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करेंगे. इस लिस्ट में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, साउथ इंडियन बैंक, DCB बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, यूनाइटेड स्पिरिट्स, डालमिया भारत, हैवल्स इंडिया, टैनला प्लेटफॉर्म्स, जेंसर टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, रिलायंस इंडिस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्फोसिस आदि शामिल हैं. नतीजे कैसे रहते हैं, इस पर कंपनियों के शेयरों की चाल निर्भर करेगी.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स