✕

होम / बिजनेस / जिन 3 कंपनियों पर लगा फ्रंट रनिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप, क्या हैं उनके नाम?

जिन 3 कंपनियों पर लगा फ्रंट रनिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप, क्या हैं उनके नाम?

एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भारत की तीन दिग्गज कंपनियां फ्रंट रनिंग की अनुचित प्रैक्टिस में शामिल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की तीन दिग्गज कंपनियों का नाम फ्रंट रनिंग घोटाले में सामने आया है. एक मीडिया के अनुसार, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस पर बैंक ऑफ अमेरिका के एक संगठन से जुड़े इन्वेस्टमेंट बैंकरों से संबंधित एक फ्रंट-रनिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है. इस मामले में बैंक ऑफ अमेरिका ने आंतरिक जांच भी है. 

भारत में अवैध है ये प्रैक्टिस
फ्रंट-रनिंग घोटाले का खुलासा एक व्हिसलब्लोअर की शिकायत के बाद हुआ. दरअसल, बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा करोड़ों डॉलर के शेयर बेचने से पहले निवेशकों के साथ गैर-सार्वजनिक जानकारी साझा की गई थी. जबकि सार्वजनिक तौर पर ट्रेड करने वाले स्टॉक में किसी बड़ी डील से पहले नॉन-पब्लिक इनफार्मेशन साझा करना कई देशों में अवैध है, क्योंकि इससे गलत ढंग से मुनाफा कमाया जा सकता है. भारत में ऐसा करना गैर-कानूनी है.

सेबी को दी थी जानकारी
आरोप है कि संबंधित बैंकरों ने भारत में स्टॉक बिक्री की घोषणा से पहले निवेशकों के साथ लेन-देन की जानकारी साझा कर दी थी. बताया जा रहा है कि जून में मार्केट रेगुलेटर सेबी और बैंक ऑफ अमेरिका के एशिया में निवेश बैंकिंग के प्रमुख को इस बारे में जानकारी दी गई थी. 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में हिस्सेदारी बिक्री की घोषणा से पहले इन्वेस्टमेंट बैंकरों ने लेनदेन विवरण साझा करने के लिए वॉट्सऐप के माध्यम से निवेशकों से संपर्क किया. आरोप है कि उक्त हिस्सेदारी बिक्री 20 करोड़ डॉलर में हुई और वो आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी से जुड़ी थी.

ऐसे जुड़ा इनका नाम
आरोप है कि फर्स्टक्राई के लगभग 50 करोड़ डॉलर के आईपीओ और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के 30 करोड़ डॉलर की राइट्स ऑफरिंग में भी इसी तरह की प्रैक्टिस का इस्तेमाल किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी रिकॉर्ड से पता चलता है कि आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के मामले में 20 करोड़ डॉलर के शेयरों की सार्वजनिक बिक्री से पहले इन्वेस्टमेंट बैंकरों ने निवेशकों के साथ बैठक की. इन निवेशकों में क्वांटिटेटिव-ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट, नॉर्जेस बैंक और जीवन बीमा कंपनी HDFC लाइफ शामिल थीं. तीनों कंपनियों की तरफ से इन आरोपों को लेकर अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है. हालांकि, बैंक ऑफ अमेरिका का कहना है कि जांच में आरोपों का समर्थन करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें