होम / बिजनेस / रेलवे की दो नवरत्न कंपनियां होंगी एक, शेयरों में दिखी तेजी

रेलवे की दो नवरत्न कंपनियां होंगी एक, शेयरों में दिखी तेजी

रेल मंत्रालय के प्रस्ताव के अनुसार, दोनों कंपनियों का मर्जर करने से कामों के दोहराव (duplication) कम होंगे और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल संभव होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

सरकार रेलवे की दो प्रमुख नवरत्न कंपनियों, IRCON और RVNL, के मर्जर पर विचार कर रही है. इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और बड़े प्रोजेक्ट्स के कार्यान्वयन में तेजी लाना है. इस खबर के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में अचानक उछाल आया है.

मर्जर का उद्देश्य और लाभ

रेल मंत्रालय के प्रस्ताव के अनुसार, दोनों कंपनियों का मर्जर करने से कामों के दोहराव (duplication) कम होंगे और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल संभव होगा. इसके अलावा, बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में संयुक्त रूप से बोली लगाने की क्षमता भी बढ़ेगी. इस मर्जर से भारत ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के रेलवे प्रोजेक्ट्स भी संभाले जा सकेंगे. संयुक्त कंपनी ग्लोबल स्तर पर मजबूत पहचान बना सकती है.

मंजूरी की प्रक्रिया

यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है. इसे पूरा करने के लिए वित्त मंत्रालय, सार्वजनिक उपक्रम विभाग और आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) से मंजूरी लेनी होगी. चूंकि दोनों कंपनियां बीएसई और एनसीई में लिस्टेड हैं, इसलिए शेयरधारकों और निवेशकों की अनुमति भी जरूरी होगी. इसके अलावा, सेबी के नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

दोनों कंपनियों के मर्जर का कारण

सरकार का मकसद है कि RVNL की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट क्षमता और IRCON की टर्नकी प्रोजेक्ट विशेषज्ञता को जोड़कर रेलवे के बड़े ऑर्डर सुचारू रूप से संभाले जा सकें. IRCON पहले से मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया में सक्रिय है, जबकि RVNL घरेलू परियोजनाओं में मजबूत है. मर्जर से प्रशासनिक खर्च कम होंगे और संसाधनों का अधिकतम उपयोग संभव होगा. इससे रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से और कुशलता से पूरे किए जा सकेंगे.

शेयर बाजार में प्रतिक्रिया

मर्जर की खबर के बाद शेयर बाजार में तेजी देखी गई. शुक्रवार को IRCON का शेयर 9.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 146.95 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि RVNL का शेयर 2.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 286 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान दोनों शेयरों में क्रमशः 12% और 6.58% तक की तेजी दर्ज की गई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

2 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

3 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

4 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

6 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.