✕

होम / बिजनेस / भारत के सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में आई मजबूती, 15 साल के शिखर पर पहुंचा अगस्त का PMI

भारत के सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में आई मजबूती, 15 साल के शिखर पर पहुंचा अगस्त का PMI

भारत का सेवा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ते ऑर्डर, बढ़ती मांग, नई नियुक्तियां और मजबूत कारोबारी विश्वास इसकी मजबूती दर्शाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सेवा और विनिर्माण क्षेत्र में अगस्त 2025 के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. देश का HSBC इंडिया सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) बढ़कर 62.9 पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों का सबसे ऊंचा स्तर है. यह आंकड़ा जुलाई के 60.5 के मुकाबले काफी बेहतर है. यह जानकारी S&P ग्लोबल द्वारा बुधवार को जारी किए गए ताजा डेटा में सामने आई. रिपोर्ट के अनुसार, मांग में तेजी, विदेशी ऑर्डर में वृद्धि और नई नौकरियों की वजह से सेक्टर को यह मजबूती मिली है.

लगातार 49वें महीने ऑर्डर में बढ़ोतरी

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सेवा क्षेत्र में लगातार 49वें महीने नए ऑर्डर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. करीब 37% सेवा प्रदाताओं ने व्यवसाय में बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि सिर्फ 11% ने किसी प्रकार की गिरावट की बात कही. विशेषज्ञों का कहना है कि यह ग्रोथ घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मांग बढ़ने का संकेत देती है.

HSBC का विश्लेषण: निर्यात और मांग ने दिया सहारा

HSBC की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि अमेरिका, यूरोप और वेस्ट एशिया से ऑर्डर बढ़ने के चलते कुल मांग में उल्लेखनीय उछाल आया है. इसका असर यह हुआ कि भारतीय सेवा कंपनियों ने नई नियुक्तियां कीं और कर्मचारियों की मजदूरी में भी इजाफा किया गया. हालांकि, कंपनियों को इससे लागत बढ़ने का भी सामना करना पड़ा है.

मजदूरी और ओवरटाइम खर्च में बढ़ोतरी, विश्वास में उछाल

अगस्त महीने के दौरान मजदूरी, ओवरटाइम और ट्रांसपोर्ट पर खर्च में भी बढ़ोतरी देखी गई. इसके बावजूद सेवा प्रदाताओं का कारोबारी विश्वास बीते 5 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. कंपनियों को उम्मीद है कि विज्ञापन और मार्केटिंग में निवेश से उन्हें आने वाले महीनों में और काम मिलेगा.

भर्ती में हल्की बढ़ोतरी, अधिकतर नौकरी पार्ट-टाइम

हालांकि, रिपोर्ट यह भी बताती है कि भर्ती की गति सीमित रही. अगस्त में नौकरियों में मामूली बढ़ोतरी हुई, और उनमें से अधिकांश पार्ट-टाइम थीं. कंपनियों का मानना है कि इन अतिरिक्त संसाधनों से वे मौजूदा कार्यभार को बेहतर तरीके से संभाल सकेंगी.

कंपोजिट PMI 17 साल के उच्चतम स्तर पर

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने भी अगस्त में मजबूती दिखाई है. इसका संकेत कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स से मिलता है, जो अगस्त में 63.2 पर पहुंच गया. यह जुलाई में 61.1 था.वहीं, मैन्युफैक्चरिंग PMI भी 59.3 तक पहुंच गया, जो कि जुलाई में 59.1 था. हालांकि, अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंता भी सामने आई है, लेकिन घरेलू और वैश्विक मांग ने सेक्टर को सहारा दिया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

13 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

15 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

16 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

6 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

8 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago