✕

होम / बिजनेस / बुधवार को शेयर बाजार रहा कमजोर, जानिए आज किन शेयरों में निवेश करना होगा सुरक्षित?

बुधवार को शेयर बाजार रहा कमजोर, जानिए आज किन शेयरों में निवेश करना होगा सुरक्षित?

कल BSE सेंसेक्स 176.43 अंक गिरकर 83,536.08 पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 46.40 अंक की गिरावट के साथ 25,476.10 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों लाल निशान में बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 176.43 अंक गिरकर 83,536.08 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 46.40 अंक की गिरावट के साथ 25,476.10 पर बंद हुआ. विशेषज्ञों के अनुसार  बाजार में आई गिरावट का मुख्य कारण आईटी और ऑयल-गैस सेक्टर में बिकवाली रहा. इसके अलावा, वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत और कॉर्पोरेट कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों का सतर्क रुख भी बाजार की धारणा पर असर डालता दिखा. सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 330.23 अंक तक गिर गया था.

किन कंपनियों को हुआ नुकसान

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीआईसीआई बैंक को नुकसान हुआ. वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों में मजबूती रही उनमें बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड शामिल हैं.

आज इन शेयरों में दिख रही है मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ शेयरों ने हाल के कारोबार में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इनमें Metropolis Healthcare, Sterling and Wilson Renewable, PG Electroplast, Niva Bupa Health Insurance, Emami, Syrma SGS Technology और FSN E-Comm (Nykaa) शामिल हैं. इन सभी कंपनियों के स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छू लिया है, जो इन शेयरों में संभावित तेजी का संकेत देता है.

ये पांच शेयर में कराएंगी कमाई

गुरुवार 10 जुलाई को बाजार में हलचल की उम्मीद है, जहां विशेषज्ञों ने कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर BTST कॉल्स देकर कमाई के मौके बताए हैं. विशेषज्ञों ने Macrotech Developers को ₹1391 पर खरीदने और ₹1420 का टारगेट रखने की सलाह दी है. वहीं, स्टॉपलॉस ₹1370 रहेगा. Ultratech Cement को ₹12576 पर खरीदकर ₹13000 का लक्ष्य बताया है. Nykaa में ₹213.70 पर खरीद की राय दी है, टारगेट ₹220 और स्टॉपलॉस ₹211 है. ICICI Prudential को ₹680 पर खरीदने और ₹700 का लक्ष्य रखने को कहा है, स्टॉपलॉस ₹670. वहीं Dabur को ₹522 पर खरीदने और ₹532 का लक्ष्य रखने की सलाह दी है, स्टॉपलॉस ₹517 रखा गया है. इन कॉल्स से ट्रेडर्स को शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

इन शेयरों में दिख रही कमजोरी

तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार, कुछ शेयरों में अब गिरावट शुरू हो सकती है. इनमें  GAIL, Brigade Enterprises,  Union Bank of India, Max Healthcare, Phoenix Mills, Vedanta और Hindustan Copper शामिल हैं.  MACD के मुताबिक, इन शेयरों में निवेश से पहले सावधानी बरतना जरूरी हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago