✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन दिखी रौनक, जानिए आज कैसी रह सकती है इसकी चाल

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन दिखी रौनक, जानिए आज कैसी रह सकती है इसकी चाल

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन कल यानि 30 जनवरी को बढ़कर 418.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार 30 जनवरी यानि कल बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,250 के आसपास पहुंच गया. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 226.85 अंक बढ़कर 76,759.81 पर और निफ्टी 86.40 अंक बढ़कर 23,249.50 पर बंद हुआ. आज लगभग 2051 शेयरों में तेजी आई, 1734 शेयरों में गिरावट आई और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, सिप्ला, पावर ग्रिड कॉर्प आज के टॉप गेनर रहे. 

जबकि टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज, बजाज फिनसर्व और अडानी पोर्ट्स आज के टॉप लूजर रहे. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट बंद हुए. सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो ऑटो, आईटी, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.4-2 फीसदी की गिरावट आई. जबकि तेल एवं गैस, बिजली, फार्मा, एनर्जी, पीएसयू, एफएमसीजी और रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की बढ़त हुई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Hitachi Energy India, Archean Chemical Industries, Laurus Labs, JBM Auto, Olectra Greentech, Netweb Technologies India और SRF Ltd शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Whirlpool India, Voltas, Deepak Fertilisers & Petrochemicals, CAMS, Tata Motors, Vedant Fashions और ABB India के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 31 जनवरी 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Astral, Bank Of Baroda, L&T, Motilal Oswal Financial, Navin Fluorine, Shree Cement, JSW Steel, Praj Industries, Jindal Steel, Waaree Energies, Kalyan Jewellers, Tata Consumer Products, PB Fintech, Greenlam Industries, Biocon जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

41 minutes ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें