✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत

सोमवार को BSE का सेंसेक्स 418.81 अंक चढ़कर 81,018.72 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 157.40 अंक बढ़कर 24,722.75 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को मजबूती के साथ हफ्ते की शुरुआत की. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेत और मेटल, कमोडिटी व ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 418.81 अंक यानी 0.52 फीसदी चढ़कर 81,018.72 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 493.28 अंक तक उछलकर 81,093.19 के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 157.40 अंक यानी 0.64 फीसदी बढ़कर 24,722.75 अंक पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 24,734.65 के उच्च स्तर तक गया था.

कल इन शेयरों ने दिखाई मजबूती
सोमवार को सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. इसके शेयरों में 4.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा बीईएल, अडानी पोर्ट्स, टीसीएस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी खरीदारी देखी गई. हालांकि, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में हल्की गिरावट आई.

इन शेयरों ने छुआ 52 हफ्ते का उच्च स्तर
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है. इनमें Sarda Energy, Aditya Birla Capital, Transformers & Rectifiers, Capri Global, Netweb Technologies, eClerx Services और Delhivery शामिल हैं. इन सभी शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार किया है, जो इन स्टॉक्स में मजबूती का संकेत देता है.

इन शेयरों से बनाएं दूरी
टेक्निकल इंडिकेटर एमएसीडी (MACD) के अनुसार कुछ शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है. Thermax, Narayana Hrudayalaya, ABB India, Reliance Power, PNB Housing, Glenmark Life और Alkyl Amines जैसे स्टॉक्स में मंदी का रुझान दिखा है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में अब गिरावट की संभावना बढ़ रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

22 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

22 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago