✕

होम / बिजनेस / किस कंपनी के IPO पर टूट पड़ी जनता, खुलते ही भरा दोगुना 

किस कंपनी के IPO पर टूट पड़ी जनता, खुलते ही भरा दोगुना 

वाराणसी का ये स्‍मॉल फाइनेंस बैंक यहां से आने वाली पूंजी को टियर वन शहरों में बैंक के विस्‍तार से लेकर भविष्‍य की जरूरतों के लिए खर्च करने की योजना बना रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Mankind Pharma के बाद अब शेयर बाजार में अब एक स्‍माॅल फाइनेंस बैंक के IPO को जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिला है. बुधवार को जैसे ही उत्‍कर्ष स्‍मॉल फाइनेंस बैंक (utkarsh small finance bank) का आईपीओ बाजार में लॉन्‍च हुआ तो उसमें पैसे लगाने के लिए लोगों की लाइन लग गई. लोगों के इस रिस्‍पांस का नतीजा ये हुआ कि आईपीओ 2 गुना तक भर गया. जबकि अभी निवेश के लिए दो और दिन का समय बचा हुआ है. 

क्‍या है इस आईपीओ में खास 
बुधवार को लॉन्‍च हुआ उत्‍कर्ष स्‍मॉल फाइनेंस बैंक (utkarsh small finance bank) के आईपीओ का प्राइज बैंड 23-25 रुपये तक तय किया गया है. इस खरीदने के लिए रिटेल निवेशक को कम से कम 600 शेयर का एक लॉट खरीदना आवश्‍यक होगा. इसके लिए किसी भी ग्राहक को कम से कम 15 हजार रुपये तक लगाने होंगे. हालांकि रिटेल निवेशक 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्‍हें 19500 रुपये चुकाने होंगे. इस बैंक के आईपीओ का अलॉटमेंट 19 जुलाई को होगा. इसके लिए लिस्टिंग की तारीख 24 जुलाई तय की गई है. बैंक के आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्‍सा क्‍वॉलिफाइड इंस्‍टीटयूशनल बॉयर्स के लिए रखा गया है तो 15 प्रतिशत नॉन इंस्‍टीटयूशनल इनवेस्‍टर्स के लिए रखा गया है. 

कितना पैसा जुटाने का रखा है लक्ष्‍य 
इस आईपीओ के जरिए बैंक ने एक मोटी रकम जुटाने का लक्ष्‍य रखा है. उत्‍कर्ष स्‍मॉल फाइनेंस बैंक (utkarsh small finance bank) 500 करोड़ रुपये की रकम जुटाने के लिए 20 करोड़ शेयर जारी करेगा. बैंक इस आईपीओ के जरिए केवल फ्रेश इक्विटी जारी करेगा. शेयर को अनलिस्‍टेड मार्केट में शानदार रिस्‍पांस मिला है. इस आईपीओ के ग्रे मार्केट प्राइस में भी ठीक उछाल देखने को मिल रहा है. इसमें निवेश करने वालों को लिस्टिंग के वक्‍त अच्‍छी कमाई की उम्‍मीद भी है. हालांकि निवेशकों को आईपीओ के जीएमपी को देखने की बजाए बैंक की आर्थिक स्थिति को देखने की सलाह जानकार दे रहे हैं. 

आखिर कहां काम करता है ये बैंक 
उत्‍कर्ष स्‍मॉल फाइनेंस (utkarsh small finance bank) बैंक वाराणसी उत्‍तर प्रदेश में काम करने वाला बैंक है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक का लक्ष्‍य यहां से जुटाए गए पैसों के जरिए टियर वन शहरों में विस्‍तार करने से लेकर भविष्‍य की जरूरतों को पूरा करने का है. इस आईपीओ में निवेश करने से पहले अपने फंड सलाहकार से जरूर विमर्श करें. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

3 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

3 hours ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

6 hours ago

इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़, AI से कमाई में 29% की तेजी

इंफोसिस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार ने भी दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया. कंपनी का AI रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 29% बढ़ा और कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 10.5% रही.

9 hours ago

2047 तक भारत की बंदरगाह क्षमता चार गुना करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल ने पेश किया रोडमैप

गोयल के मुताबिक, भारत को वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं और बेहतर समुद्री संपर्क व्यवस्था में निवेश करना होगा. इसके साथ ही बंदरगाहों की परिचालन दक्षता बढ़ाना भी जरूरी है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

1 hour ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

30 minutes ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

3 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

2 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

1 hour ago