✕

होम / बिजनेस / राज्यसभा से भी पारित हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल, पैसे वाले गेम्स पर लगेगी सख्त रोक

राज्यसभा से भी पारित हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल, पैसे वाले गेम्स पर लगेगी सख्त रोक

ऑनलाइन गेमिंग प्रोत्साहन और विनियमन विधेयक, 2025' भारत में ऑनलाइन गेमिंग के लिए एक संतुलित और सख्त ढांचा तैयार करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित 'ऑनलाइन गेमिंग प्रोत्साहन और विनियमन विधेयक, 2025' को राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है. इससे एक दिन पहले यह विधेयक लोकसभा में भी पारित हो चुका था. अब यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून का रूप ले लेगा.

गेमिंग सेक्टर में संतुलन और सुरक्षा

यह विधेयक देश में तेजी से बढ़ रहे पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स (Online Money Games) को नियंत्रित करने और बाकी गेमिंग सेक्टर को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इसका लक्ष्य ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के दो-तिहाई हिस्से को बढ़ावा देना है, जबकि केवल एक-तिहाई हिस्से यानी मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाना है.

ऑनलाइन मनी गेम्स की परिभाषा

विधेयक में ‘ऑनलाइन मनी गेम’ को इस तरह परिभाषित किया गया है “ऐसा ऑनलाइन खेल जिसमें उपयोगकर्ता पैसे देकर, धन जमा करके या किसी दांव के साथ भाग लेता है और बदले में उसे राशि या लाभ मिलने की उम्मीद होती है.” इसमें कौशल, संयोग या दोनों पर आधारित खेल शामिल हैं. हालांकि, इसमें ई-स्पोर्ट्स को शामिल नहीं किया गया है.

संसद में विपक्ष का विरोध और विधेयक का पारित होना

राज्यसभा में विपक्ष के सांसद जॉन ब्रिटास समेत कुछ सदस्यों ने इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की, लेकिन यह प्रस्ताव वोटिंग में खारिज कर दिया गया. विपक्ष ने इस पर चर्चा से बहिष्कार किया और सदन में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की. अंततः विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की संसद में टिप्पणी

विधेयक को पेश करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा भारत में 45 करोड़ लोग ऑनलाइन मनी गेम्स से प्रभावित हैं.  मध्यवर्गीय परिवारों को इससे अब तक ₹20,000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है. WHO ने ऑनलाइन मनी गेमिंग को Gaming Disorder घोषित किया है. इससे मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है. इस गतिविधि के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्तपोषण भी संभव है.

कड़े दंड और निगरानी की व्यवस्था

1.  प्रतिबंधित ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवा देने पर: 3 साल तक जेल, ₹1 करोड़ तक जुर्माना या दोनों.
2.  ऐसे गेम्स का प्रचार/विज्ञापन करने पर: 2 साल तक जेल, ₹50 लाख तक जुर्माना या दोनों.
3.  केंद्र सरकार द्वारा एक ‘प्राधिकरण’ (Authority) की स्थापना की जाएगी, जो स्वतः संज्ञान लेकर किसी भी गेम को मनी गेम घोषित कर सकेगा.
4.  जांच अधिकारी को बिना वारंट तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की अनुमति होगी, यदि अपराध की आशंका हो.

विदेशी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स भी आएंगे दायरे में

यह विधेयक केवल भारत में संचालित सेवाओं पर ही नहीं, बल्कि विदेशों से संचालित ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी लागू होगा. इससे कानूनी कवरेज का दायरा व्यापक हो जाएगा.

ई-स्पोर्ट्स और सामाजिक गेम्स को मिलेगा बढ़ावा

विधेयक के अनुसार, ई-स्पोर्ट्स को वैध और प्रोत्साहित किया जाएगा, बशर्ते वे शारीरिक या मानसिक दक्षता और रणनीतिक सोच पर आधारित हों. इनमें कोई दांव या इनाम राशि शामिल न हो. शैक्षिक या मनोरंजन के उद्देश्य से डिजाइन किए गए हों. सरकार सामाजिक और शैक्षणिक गेमिंग को नवाचार और आर्थिक विकास के साधन के रूप में देखती है.

सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर कदम

सरकार का मानना है कि यह विधेयक डिजिटल गेमिंग वातावरण को सुरक्षित बनाएगा. धोखाधड़ी, लत और वंचित वर्गों के शोषण को रोकेगा. सभी नागरिकों के लिए जिम्मेदार गेमिंग का माहौल तैयार करेगा. नवाचार और रोजगार को बढ़ावा देगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

15 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago