होम / बिजनेस / Air India में मार्च 2024 तक इतनी बढ़ जाएगी फ्लाइट्स की संख्या, सीईओ ने दी जानकारी
Air India में मार्च 2024 तक इतनी बढ़ जाएगी फ्लाइट्स की संख्या, सीईओ ने दी जानकारी
Air India के CEO ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस साल हमारी फ्लीट में 30 प्रतिशत विमानों का इजाफा हो जाएगा. इसमें इस वर्ष 6 नए A350 विमान सहित दूसरे विमान शामिल हो जाएंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
470 नए विमानों का सौदा करने वाली एयर इंडिया की फ्लीट में मार्च 2024 तक 30 प्रतिशत विमानों का इजाफा होने जा रहा है. एयर इंडिया इसमें इस फाइनेंशियल वर्ष के दौरान छह नए A350 विमान, पांच पट्टे वाले B777-200LR विमान और नौ B777-300ER विमान जोड़ने जा रहा है. एयर इंडिया की ओर से ये जानकारी उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने दी है.
अभी एयर इंडिया के पास हैं कितने विमान?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एविएशन एनाॅलिटिक्स फर्म सीरियम के अनुसार, एयर इंडिया के बेड़े में कुल 125 विमान हैं. इनमें 51 वाइड-बॉडी विमान और 74 नैरो-बॉडी विमान शामिल हैं. एयर इंडिया ने 2022 में कुल 42 विमान पट्टे पर लिए थे. इनमें चार नैरो बॉडी A321neo, पांच वाइड बॉडी B777-200LR, छह वाइड बॉडी B777-300ER और 27 नैरो बॉडी A320neo विमान शामिल थे. पट्टे पर लिए गए विमानों की डिलीवरी जून 2024 तक होने की उम्मीद है.
एयर इंडिया ने दिया है नए विमानों का ऑर्डर
एयर इंडिया ने फरवरी में 470 विमानों का ऑर्डर दिया था. इसमें 250 विमानों का ऑर्डर यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस को दिया था और 220 विमानों का ऑर्डर अमेरिकी दिग्गज बोइंग को दिया था. एयर इंडिया ने एयरबस को जिन विमानों को बनाने का ऑर्डर दिया है उनमें 40 वाइड-बॉडी A350 विमान, 210 A320neo फैमिली विमानों का ऑर्डर शामिल है. एयर इंडिया ने बोइंग को 10 वाइड बॉडी B777X विमान, 20 वाइड बॉडी B787 विमान और 190 नैरो बॉडी B737Max विमान का ऑर्डर दिया है.
कुछ महीने में हो जाएगी एयरबस की डिलीवरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि पहला A350 विमान अगले कुछ महीनों के भीतर एयरबस द्वारा डिलीवर कर दिया जाएगा. विल्सन ने कहा कि हमारी इस बदलाव यात्रा में मुझे ये बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने इस सप्ताह हमारे रोल्स-रॉयस-संचालित ए350 के लिए स्वीकृति सर्टिफिकेट (Acceptence Certificate) किया है. यह हमारे लिए इस विमान को शामिल करने से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने का रास्ता बनाता है.
उन्होंने और जानकारी देते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक, 6 नए ए350 विमानों के साथ में 5 लीज्ड बी772एलआर और 9 अन्य बी773ईआर को भी हम शामिल कर रहे हैं. इसका मतलब यह होगा कि हमारे वाइडबॉडी बेड़े का आकार एक साल के भीतर 30 प्रतिशत बढ़ जाएगा. मार्च 2024 तक, कुल वाइडबॉडी बेड़े के लगभग एक तिहाई में आधुनिक सीटें और इनफ्लाइट मनोरंजन सिस्टम लगा हुआ है. इसके बाद बाकी बेड़े की $400 मिलियन लागत से आंतरिक मरम्मत शुरू हो जाएगी. इससे हमारा कठोर उत्पाद हर विमान पर लगातार उच्च मानक पर खरा उतर सके.
टैग्स