✕

होम / बिजनेस / मार्केट लगातार दूसरे दिन कमजोर, आज किन शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है फायदेमंद?

मार्केट लगातार दूसरे दिन कमजोर, आज किन शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है फायदेमंद?

गुरुवार को BSE का सेंसेक्स 345.80 अंक यानी 0.41% की गिरावट और NSE का निफ्टी 120.85 अंक यानी 0.47% टूटकर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दौर देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 345.80 अंक यानी 0.41% की गिरावट के साथ 83,190.28 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 120.85 अंक यानी 0.47% टूटकर 25,355.25 के स्तर पर बंद हुआ. लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण आईटी और टेलीकॉम सेक्टर में बिकवाली रहा. इसके अलावा, कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितताओं ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया.

कल इन शेयरों में दिखी हलचल

सेंसेक्स के प्रमुख घटक जिनमें गिरावट दर्ज की गई, उनमें भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) शामिल हैं. वहीं, जिन स्टॉक्स ने गिरते बाजार में भी मजबूती दिखाई उनमें मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और ट्रेंट शामिल हैं.

तेजी दिखा रहे ये शेयर

कुछ शेयरों ने हाल ही में अपने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो तेजी के संकेत दे रहे हैं. इनमें शामिल हैं:

- Kirloskar Oil Engines
- ACME Solar Holdings
- Lemon Tree Hotels
- Campus Activewear
- Capri Global
- Glenmark Pharmaceuticals
- Sagility India

इन स्टॉक्स में दिख रही कमजोरी

MACD इंडिकेटर के अनुसार, कुछ स्टॉक्स में गिरावट की संभावनाएं बन रही हैं. इनमें 

-Bharat Dynamics
- Metropolis Healthcare
- Solar Industries
- Pfizer
- DCM Shriram
- PI Industries
- Zen Technologies

विशेषज्ञों के अनुसार इनमें निवेश से पहले सतर्कता जरूरी है. Capri Global और Sagility India जैसे शेयरों में तेजी है, लेकिन मंदी के संकेत देने वाले स्टॉक्स से दूरी बनाकर चलना समझदारी होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.