होम / बिजनेस / इस पूरे हफ्ते में बाजार ने गंवाए इतने लाख करोड़ रुपए, जानिए पूरी डिटेल

इस पूरे हफ्ते में बाजार ने गंवाए इतने लाख करोड़ रुपए, जानिए पूरी डिटेल

इस हफ्ते की शुरुआत से लेकर अगर शुक्रवार तक के कारोबार पर नजर डालें तो बाजार ने कोई 19 लाख करोड़ रुपए के कैपिटल निवेश को गंवा दिया. सिर्फ एक शेयर को छोड़कर बाकी शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सेंसेक्स और निफ्टी के लिए शुक्रवार 23 दिसंबर का दिन अच्छी खबर लेकर नहीं आया. बाजार 1.7% की तेज गिरावट के साथ बंद हुआ. इस कारोबारी हफ्ते की बात करें तो यह छठी बार था जब भारतीय शेयर बाजार इस गिरावट के साथ बंद हुआ है. इस गिरावट ने निवेशकों की संपत्ति में पिछले एक हफ्ते में लगभग 19 लाख करोड़ रुपए की भारी गिरावट दर्ज की है. दुनिया भर में फैली मंदी की आहट, वही दुनिया के सभी देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में इजाफा और अब दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना वायरस की खबरों के बीच मौजूदा हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. शुक्रवार को भी लगातार छठे दिन बाजार 1.7% की तेज गिरावट के साथ बंद हुआ. अगर पूरे हफ्ते का आंकलन करें तो बाजार ने  इस पूरे हफ्ते में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की है.

क्या रहा बीएसई और एनएससी का हाल

हफ्ते के आखिरी दिन BSE 980.93 अंको की तेज गिरावट के साथ 59845.29 अंक पर आ गया. आज बाजार में 1.61 फ़ीसदी की गिरावट है. वहीं अगर NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) की बात करें. 50 शेरों वाला एनएससी का प्रमुख सूचकांक आज 320.55 अंक गिरकर 17806. 80 के स्तर पर आ गया.

आज निवेशकों को कितना नुकसान हुआ

NSE और BSE दोनों में तेज गिरावट के साथ बाजार बंद होने के कारण आज यानी सिर्फ शुक्रवार को 8.26 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. BSE में जितनी भी कंपनियां रजिस्टर्ड है उनका कुल मार्केट केपीटलाइजेशन आज 272.29 करोड रुपए पर आ गया जो गुरुवार को 280.55 करोड रुपए पर था.

बढ़त के साथ बंद हुआ सिर्फ एक शेयर

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 1 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुआ वह है टाटा ग्रुप का शेयर टाइटन. इस शेयर के दामों में आज इजाफा देखने को मिला. इसमें 0.23 फ़ीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद यह 2488.75 के भाव पर बंद हुआ.

कौन से हैं वह शेयर जो सबसे ज्यादा गिरे

टाइटन को छोड़कर बाकी 29 शेयर सभी के भाव में आज कमी दर्ज की गई. जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली उनमें टाटा स्टील(Tata Steel), टाटा मोटर्स(Tata Motors), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI),  बजाज सेंसर (Bajaj Censor) और विप्रो (Vipro) जैसी कंपनियों के शेयर शामिल है. इन सभी शेयरों में आज औसतन 2.80 फ़ीसदी से लेकर 4.97 फ़ीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है.

कितनी शेयरों में लगा लोअर सर्किट

इस हफ्ते से लगातार हो रही गिरावट का आखिरी दिन का असर शुक्रवार को देखने को मिला. जब 626 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने अपनी लोअर सर्किट सीमा को छू लिया. लोअर सर्किट सीमा को छूने वाले प्रमुख शहरों में बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India), यूको बैंक(Uco Bank), अदानी पावर(Adani Power), पीटीसी इंडस्ट्रीज(PTC Industries), टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र (Tata teleservices), स्टील एक्सचेंज इंडिया (Steel Exchange India) सहित कई अन्य शेयर रहे. वही 122 शेयर ऐसे भी रहे हैं जिन पर अपर सर्किट लगा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

42 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago