✕

होम / बिजनेस / बाजार स्थिर, लेकिन शेयरों में हलचल जारी, जानिए कहाँ है मुनाफा, कहाँ खतरा?

बाजार स्थिर, लेकिन शेयरों में हलचल जारी, जानिए कहाँ है मुनाफा, कहाँ खतरा?

सोमवार को BSE सेंसेक्स 9.61 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 83,442.50 पर बंद हुआ. NSE का निफ्टी भी 25,461.30 पर स्थिर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हफ्ते की शुरुआत में भारतीय शेयर बाजार लगभग स्थिर रहे, लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी और मंदी के स्पष्ट संकेत दिखे हैं. निवेशकों के लिए यह संकेत संभावित मुनाफे और जोखिम दोनों की ओर इशारा करते हैं. सोमवार को शेयर बाजार में हलचल कम रही. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.61 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 83,442.50 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स 83,516.82 के उच्च स्तर और 83,262.23 के निचले स्तर तक गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 25,461.30 पर स्थिर बंद हुआ. निफ्टी के 50 में से 22 शेयर लाभ में और 28 शेयर घाटे में रहे. 

वैश्विक संकेतों से सतर्कता

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में यह स्थिरता वैश्विक कारकों के चलते देखी गई. एशियाई बाजारों में कमजोर प्रदर्शन, विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी और 9 जुलाई को अमेरिकी शुल्क लागू होने की समयसीमा के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयर लाभ में रहे. वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) जैसे शेयर नुकसान में बंद हुए.

इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

कुछ मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. JP Power, Godrej Consumer, Metropolis Healthcare, Alkyl Amines Chemicals, Authum Investment & Infrastructure, RattanIndia Enterprises और BLS International Services ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयरों में संभावित तेजी और निवेश के अवसर की ओर संकेत करता है.

इन शेयरों से रहें दूर

तकनीकी इंडिकेटर MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार, कुछ शेयरों में मंदी का रुझान दिखाई दे रहा है. इनमें Deepak Fertilisers, Endurance Technologies, Chennai Petroleum, Indus Towers, Asahi India Glass, Info Edge और Jubilant FoodWorks शामिल हैं. इन शेयरों में आने वाले समय में गिरावट की संभावना जताई गई है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

13 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.