होम / बिजनेस / बाजार में लौटी तेजी, जानें आज किन शेयरों में बन रहे हैं खरीदारी के मौके

बाजार में लौटी तेजी, जानें आज किन शेयरों में बन रहे हैं खरीदारी के मौके

BSE सेंसेक्स 639.82 अंक बढ़कर 78,205.98 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 233.55 अंक की बढ़त के साथ 24,261.60 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद कल जोरदार रिकवरी देखने को मिली. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते निवेशकों का भरोसा लौटा. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं कुछ चुनिंदा शेयरों में तेज खरीदारी के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.

स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 639.82 अंक यानी 0.82 प्रतिशत बढ़कर 78,205.98 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 960.09 अंक तक चढ़कर 78,526.25 अंक के स्तर तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 233.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,261.60 अंक पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कम होने के संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला.

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी मजबूत बढ़त

सेंसेक्स में शामिल कई कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. प्रमुख रूप से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर फायदे में रहे. हालांकि कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई. इनमें इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और इटर्नल जैसे शेयर शामिल रहे.

इन शेयरों में दिख रही तेज खरीदारी

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुझान दिखाई दे रहा है. इनमें Authum Investment, FACT, Happiest Minds, Rashtriya Chemicals, ABSL AMC, Redington और Dixon Technologies शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. आमतौर पर इसे बाजार में तेजी का संकेत माना जाता है और इससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) के आधार पर कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत भी मिले हैं. Polycab India, KEI Industries, Finolex Cables, Hexaware Technologies, Onesource Mobility, Poly Medicure और Coforge के शेयरों में मंदी का रुझान दिख रहा है. विश्लेषकों का मानना है कि इन शेयरों में निकट भविष्य में गिरावट का दबाव बना रह सकता है.

इन पर भी रखें नजर
आज शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के कारण कुछ स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है. Waaree Renewable Technologies को 300 मेगावाट एसी और 420 मेगावाट पीक क्षमता वाले ग्राउंड माउंटेड सोलर पीवी प्लांट के लिए EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है. Aditya Birla Capital ने अपनी सहायक कंपनी Aditya Birla Housing Finance में 750 करोड़ रुपये का निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया है, जबकि Central Bank of India ने Capri Global Capital के साथ को-लेंडिंग साझेदारी का नवीनीकरण किया है. Infosys ने वैश्विक सप्लाई चेन कंपनी Incora के साथ एआई आधारित तकनीकों के उपयोग के लिए बहुवर्षीय रणनीतिक समझौता किया है. Adani Enterprises की सहायक Adani Road Transport ने D P Jain TOT Toll Roads में शेष 49% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर उसे पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बना लिया है. Hindustan Zinc ने CMR Green Technologies के साथ जिंक पार्क में जिंक अलॉय निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए MoU किया है. TVS Supply Chain Solutions चेन्नई के पास 40,000 वर्ग फुट का वेयरहाउस स्थापित कर रही है जो Caterpillar की वैश्विक सप्लाई चेन को सपोर्ट करेगा. वहीं IndiGo के CEO Pieter Elbers ने इस्तीफा दे दिया है और फिलहाल प्रमोटर व MD Rahul Bhatia अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

55 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

29 minutes ago